अनिरूद्ध सिंह ने सोलन में स्व. डाॅ. परमार को किए श्रद्धासुमन अर्पित

by
सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डाॅ. यशवंत सिंह परमार को उनकी 117वीं जयंती पर प्रदेशवासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि स्व. डाॅ. यशवंत सिंह परमार के संघर्ष एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही हिमाचल एक राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व. डाॅ. परमार के सशक्त हिमाचल के निर्माण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लिए प्रदेशवासी सदैव उन्हें याद रखेंगे।
इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय भण्डारी, सिरमौर कल्याण मंच के सचिव अजय कवंर, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, ज़िला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यूपिटर इंटरनेशनल ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया : 5 हजार किलो सूखा व गीला कचरा इक्टठा किया

लोगों से सहयोग की अपील की बीबीएन, 25 फरवरी (तारा) : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ज्यूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बद्दी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया, जिससे लगभग 5,000 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर CDPO कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में आयोजित

ऊना, 16 दिसम्बर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारिता विभाग का 53 करोड़ रुपये से होगा डिजिटलीकरण : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सहकारिता विभाग के कंप्यूटरीकरण से सुनिश्चित होगी पारदर्शिता और कार्यकुशलताः उप-मुख्यमंत्री पहले चरण में 870 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण कार्य किया गया है पूर्ण, दूसरे चरण में 919 पीएसीएस का होगा कंप्यूटरीकरण एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!