बारिश ने कहर बरपा दिया : कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा दिया है। शिमला के कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जगराई नाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने से मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया। भारी बरसात के कारण रविवार सुबह कुमारसैन उपमंडल की मधावनी पंचायत के पनेवली गांव में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण एक मकान मलबे में दब गया। घटना के वक्त घर के एक कमरे में सोए तीन लोगों की जिंदा दबने से मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी मदद जारी की है। मकान के नुकसान के लिए 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
ऊना में वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार 166 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। शिमला में पांच साल बाद जुलाई में एक दिन में 79 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले साल 2018 में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंडी और कुल्लू जिले में कई गाड़ियां ब्यास और पार्वती नदी में बह गईं। प्रदेश भर में नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण शिमला से मंडी-हमीरपुर-कांगड़ा के लिए हाईवे और अन्य सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें – 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई : डॉ राजीव बिंदल

ऊना, 29 मार्च । भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में अवरुद्ध हुई सभी पेयजल योजनाएं सुचारू- अपूर्व देवगन

चंबा, 17 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कें, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। जिला में सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!