रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

by
ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता रहे कांगड़ा जिला के निखिल अजोरिया को 70 हज़ार रूपये का चैक, द्वितीय ईनाम कृष्ण कुमार व राजीव कुमार को 11-11 हज़ार रूपये का चैक दिए। तीसरे लक्की ड्रॉ के विजेता सुदेश कुमारी व सुशील कुमार को मिक्सर ग्राइंडर और मंगत राम, राजिन्द्र कुमार व विनीत कुमार को 2500-2500 रूपये के चैक दिए गए। चौथे स्थान के विजेता साधना को दो हज़ार रूपये, पांचवें स्थान के विजेता राजीव कुमार को दो हज़ार रूपये के चैक वितरित किए गए है। सातवे स्थान के लक्की ड्रॉ विजेता शकुंत राज व अर्चित शर्मा को दीवार की घड़ी दी गई।
इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष व उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। रेड क्रॉस द्वारा गम्भीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों तथा आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा जिला पुस्तकालय ऊना में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला पुस्तकालय में रेड क्रॉस द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व शांत वातावरण प्रदान करने के लिए कम्पयूटर, पिं्रटर, वाई-फाई तथा पीने के पानी के लिए वाटर प्यूरिफायर की सुविधा दी उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा समय-समय पर बल्ड कैम्प शिविरों का आयोजन किया जाता ताकि जरूरतमंद रोगियों की समय पर मदद की जा सके। इसके अतिरिक्त दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी अपंगता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायता उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि वह भी अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर सके।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, राज कुमारी व मनु ठाकुर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। सीबीटी में 948 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन 948...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में महिला उद्यमिता को मिला गरिमा सम्मान, तीन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

ऊना 21 नवंबरः उद्योग, श्रम एवं रोजगार व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जनमंच के दौरान ऊना जिला की तीन महिला उद्यमिता को सम्मानित किया गया है। जिनमें गगरेट निवासी नीति आर्या को सम्मान...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना के कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव में 90 छात्रों का हुआ चयन

ऊना : आईटीआई ऊना में मैसर्ज माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नोफोर्ज लिमिटेड व मैसर्ज औकाया बैटरी एवॅं ओकाया पावर बद्दी द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी...
Translate »
error: Content is protected !!