बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को कई सुविधाएं देगी वीनस फाउंडेशन : जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

by
एएम नाथ। हमीरपुर 30 जनवरी :  बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एक एमओयू साइन किया है।
शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ और वीनस फाउंडेशन की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी एकता चौधरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि वीनस रेमेडीज लिमिटेड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। यह ट्रस्ट कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट अब बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों की मदद के लिए भी आगे आया है। इन बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि ट्रस्ट अगले माह इन बच्चों के लिए जयपुर का टूर भी स्पांसर कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ये बच्चे 8 फरवरी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में वे एक अच्छे होटल में रुकेंगे। 9, 10 और 11 फरवरी को ये बच्चे जयपुर के कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। 12 फरवरी को वापसी के समय ये बच्चे जयपुर से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर लौटेंगे।
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि वीनस फाउंडेशन की यह पहल बाल आश्रम के बच्चों के लिए नई खुशियां लेकर आई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार प्रदान करने के लिए खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र – अक्षय शर्मा

ऊना, 16 अक्तूबर – मैसर्ज़ ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मंगलवार 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

ऊना, 31 जुलाई – डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

ऊना, 8 नवम्बर – स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर : 95 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई छानबीन में सामने आया है कि 238 निजी...
Translate »
error: Content is protected !!