11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर : 95 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप

by
एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई छानबीन में सामने आया है कि 238 निजी संस्थानों में से 20 ऐसे संस्थान हैं जिन पर 95 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप है।
6 ऐसे संस्थान ऐसे हैं, जिन पर 50 लाख से 94 लाख और 11 ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने 50 लाख रुपये से कम राशि में गोलमाल किया है। यह संस्थान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। इन पर भी सीबीआई का शिकंजा कसने जा रहा है। हालांकि पूर्व में सीबीआई की जांच में कइयों को क्लीन चिट भी दी गई है। सीबीआई इन मामले को दोबारा से खंगाल रही है।
हाल ही में सीबीआई ने 6 संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इससे पहले सीबीआई ने 20 संस्थानों से जुड़े मामले में 105 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर कर चुकी है। इनमें संस्थानों के मालिक, उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला से जुड़े कर्मचारी, बैंक अधिकारी शामिल है। आरोप है कि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं में बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग हुआ। सीबीआई ने उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच को शुरू की। इसके बाद लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं, साथ ही समय-समय पर सीबीआई की ओर से स्टेट्स रिपोर्ट अदालत में दायर की जा रही है।
लाहौल-स्पीति जिले में छात्रवृत्ति न मिलने पर घोटाले का हुआ पर्दाफाश
सीबीआई की ओर से इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में सरकारी स्कूलों के छात्रों को 2012 से 2017 तक पांच वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किए जाने पर इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने विजय रुपाणी को फिर सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी : हिमाचल को मिले नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा और विपलब हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों  के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपने सभी राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक : सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित रोहित राणा। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल की विभिन्न पंचायतों का किया दौरा :   विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा 

ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी :  उपायुक्त  अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल के तहत कोहाल,चोली, दियौला, डुगली,  जसौरगढ़  ग्राम पंचायतों का दौरा किया ।  उन्होंने चुराह उपमंडल के तहत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!