बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड :26 जगहों पर रेड…अधिकारी खंगाल रहे रिकॉर्ड

by

अमृतसर : अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक लगभग 10 से 15 विजिलेंस के अफसर बुधवार सुबह एसएसपी लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। इस दौरान मजीठिया की विजिलेंस टीम से भी बहस हुई। जिसके वीडियो मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जारी किए।  मजीठिया ने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। मगर, वह इससे डरने वाले नहीं हैं। मजीठिया की विधायक पत्नी गनीव कौर ने कहा कि विजिलेंस टीम ने घर में जबरन घुसकर धक्कामुक्की की है।    इस मामले पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग सबसे पहले पंजाब में नशा लाए, वे दूसरी पार्टी में मंत्री थे और खुद तस्करों को पनाह देते थे। अब पंजाब में संदेश साफ है। चाहे जितना बड़ा नेता हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मजीठिया पर दर्ज यह नया मामला उनके नशा तस्करी के पुराने केस से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं  अमृतसर में 11 , संगरूर में 3,  मजीठा में 2, तरनतारन में 4, लुधियाना में 2 जगहों और पठानकोट व होशियारपुर में रेड की गई है।

वहीं बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस की रेड का विरोध किया है। गनीव कौर ने कहा कि आज सुबह विजिलेंस की टीम ने हमें धक्के मारे और हमारे घर में दाखिल हुए है। करीब 30 लोग थे जो हमारे घर आए। ये हमारा घर है। किसी अधिकारी को हक नहीं है किसी को रोकने का। गनीव अपने साथ मीडिया को अंदर लेकर गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब ठेकेदार ने पंजाब में फांसी लगाई : अश्लील वीडियो बनाई…महिला ने हनीट्रैप में फंसाया : 9 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा

पटियाला : हनीट्रैप में फंसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शराब ठेकेदार ने पंजाब के पटियाला में मैरिज पैलेस के पास फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा।...
article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

वेद प्रकाश कृपाल के निधन पर विभिन्न सख्शियतों द्वारा कृपाल परिवार से शोक व्यक्त  – अंतिम अरदास व रस्म पगड़ी 27 को

गढ़शंकर, 19 जनवरी: एसडी पब्लिक स्कूल और माता वैष्णो देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश कृपाल रिटायर्ड कंजर्वेटर आफ सॉइल पंजाब के निधन पर क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक सख्नेशियतों द्वारा उनके पुत्रों...
article-image
पंजाब

सीपीआईएम 23 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला होशियारपुर में डीसी कार्यालय के समक्ष देगी धरना : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर ; सीपीआईएम जिला होशियारपुर के जिला सचिव और सूबा सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने प्रेस को बयान जारी कर बताया कि पंजाब सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में सीपीआईएम डिप्टी कमिश्नरों...
Translate »
error: Content is protected !!