शराब ठेकेदार ने पंजाब में फांसी लगाई : अश्लील वीडियो बनाई…महिला ने हनीट्रैप में फंसाया : 9 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा

by

पटियाला : हनीट्रैप में फंसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शराब ठेकेदार ने पंजाब के पटियाला में मैरिज पैलेस के पास फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने कहा कि कैथल की एक तलाकशुदा महिला और उसका साथी उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे। उससे 5 लाख रुपए ऐंठने के बाद 2 लाख रुपए और मांग रहे थे।  पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पटियाला के थाना जुल्का में महिला और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।  ​​​​​कुरुक्षेत्र के स्योंसर गांव के रहने वाले राजेश ने बताया कि उसका भाई बलजीत सिंह (53) पूर्व सरपंच रहा चुका है। 16 जून को उसका भाई बलजीत सिंह कार लेकर पंजाब के समाना में अपने दोस्तों को मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा।

 भाई राजेश ने आगे बताया- 17 जून की सुबह पटियाला पुलिस से सूचना मिली कि उसके भाई ने सुसाइड कर लिया। पटियाला के थाना जुल्का के एरिया में बलजीत सिंह का शव गुथमड़ा पैलेस के पास पेड़ से लटका मिला है।

ब्लैकमेलिंग का पता चला : सुसाइड नोट से – भाई राजेश ने आगे बताया- बलजीत सिंह की जेब सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने कैथल के भाणा के रोहतास और महिला करनैलो पर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। महिला लगातार उससे और पैसों की डिमांड कर रही थी, जबकि वो 5 लाख रुपए उसे दे चुका था। पुलिस को मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि मरने से पहले बलजीत ने अपने भाई राजेश को फोन किया था। जिसमें उसने बताया कि करनैलो देवी का 7 साल पहले अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। इस दौरान पंचायतें होती थी। इसमें वह भी शामिल होता था। इसी दौरान करनैलो उसके संपर्क में आ गई।करनैलों ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। बलजीत का कहना था कि इस दौरान करनैलो देवी ने धोखे से मेरी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ले लिए। बाद में इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।   बलजीत का कहना था कि मजबूरी में आकर वह महिला की हर डिमांड पूरी करने लगा। उसने बलजीत से 5 लाख रुपए लिए। इसके बाद उसी के पैसों से करनैलो ने अपने बेटे को विदेश भेज दिया। बलजीत को यह भी पता चला कि इस काम में उसके भाई राजेश का साला रोहतास भी महिला के साथ मिला हुआ था।  बलजीत ने बताया था कि करीब 3 महीने से करनैलो उससे 2 लाख रुपए मांग रही थी। उसका शराब का कारोबार बंद हो चुका था। इस वजह से उसके पास पैसे नहीं थे। जब वह पैसे नहीं दे पा रहा था तो करनैलो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही थी।

थाना जुल्का के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि राजेश की शिकायत पर रोहतास और करनैलो पर FIR दर्ज की गई। जांच करते हुए महिला करनैलो देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया। कोर्ट के ऑर्डर पर महिला आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी रोहताश की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले बलजीत सिंह का 2 साल से ठेकेदारी का काम बंद पड़ा था। वह ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए। उसका बेटा विदेश में है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से लगाया गया खूनदान कैम्प

भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ की डॉक्टरो की टीम ने दी मेडिकल गाइडलाइंस -कैम्प के दौरान 147 लोगो ने किया खून दान जिनमे नारी शक्ति ने किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
पंजाब

मीजल्स रूबेला को जड़ से खत्म करने के लिए शत-प्रतिशत समपूर्ण टीकाकरण जरूरी :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने ब्लॉक भूंगा के आम आदमी क्लीनिक दारापुर में सेक्टर...
article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जमानत : पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की जमानत खारिज

फ़रीदकोट : कोटकपूरा गोलीकांड केस में चार्जशीट पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!