बिना लेट फीस के 11 अगस्त तक दाखिले के ऐलान का चब्बेवाल कॉलेज की ओर से स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से सेशन 2025-26 के तहत अलग-अलग कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना लेट फीस के दाखिले की तारीख में 11 अगस्त तक का इजाफा किया गया है। “पंथ रत्न’’, सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा निहाल सिंह जी (हरियां बेलां) की सरपरस्ती के तहत चल रहे श्री गुरु हर राय साहिब कॉलेज फॉर विमेन चब्बेवाल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, और तहे दिल से सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इलाके की जो बच्चियां किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गई हैं वे 11 अगस्त तक बिना लेट फीस के बी.ए./बी.कॉम/बी.सी.ए./बी.एस.सी एफ.डी./एम.कॉम/पी.जी. डिप्लोमा इन एफ.डी. आदि कोर्सों में दाखिला ले सकती हैं क्योंकि कॉलेज में नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और नियमित कक्षाएं भी लग रही हैं। प्रिंसिपल मैडम ने बताया कि उनके कॉलेज में दो बहनों, पिताविहीन बच्चियों, मेधावी बच्चियों, अमृतधारी बच्चियों और लोकल चब्बेवाल की बच्चियों को फीस में खास छूट दी जाती है। वाजिब रेट पर बस सर्विस मुहैया करवाई जाती है। परीक्षाओं में अव्वल आने वाली बच्चियों को नकद इनाम और सम्मान पत्र प्रदान किए जाते हैं। प्रिंसिपल साहिबा की ओर से इलाके के लोगों और बच्चियों के माता-पिता से पुरजोर अपील करते हुए चब्बेवाल कॉलेज में बढ़-चढ़कर दाखिला करवाने की विनती की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सांसद राजकुमार को सौंपा ज्ञापन 

गढ़शंकर, 18 जुलाई: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सांसद डॉ. राज कुमार के गृह पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जंगवीर सिंह, हरबंस सिंह संघा, दर्शन सिंह मट्टू, दविंदर सिंह कक्कों, पवित्र सिंह...
पंजाब

तीर्थयाणा लल्लियां में गुरू पुन्य के मौके पर समागम 24 जुलाई को

गढ़शंकर: श्री रघुनाथ दास महाराज के स्थल तीर्थयाणा लल्लियां में गुरू पुन्य के मौके पर समागम का 24 जुलाई दिन शनिवार को आयोजन किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह भिंदा ने यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

कार से मारी टक्कर : तलवार लेकर पीछा किया, अमृतसर में कारोबारी से लूटा सोना

अमृतसर : दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर की एक गली में कुछ बदमाशों ने एक सुनाप पर धारदार...
article-image
पंजाब

खेलोंखेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयत्नशी: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर : माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी के स्थानीय कार्यालय में पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग स्टेशनरी, साइंस टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, खेल और युवा सेवाएं और उच्च शिक्षा मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!