10 साल के मासूम को नहीं आई खरोंच…. घर में लगी आग, सो रहे दंपती की मौत

by

बरनाला में दर्दनाक हादसा हुआ है। घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना बरनाला के हलका महलकलां के गांव मूंम की है। गांव मूंम में मंगलवार अलसुबह तीन बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घर में आग लगने से सो रहे पति-पत्नी जल गए। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। मृतकों में पति जगरूप सिंह पुत्र लाभ सिंह और पत्नी अंग्रेज कौर है।

घर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मृतक दंपती का एक 10 साल का बेटा भी है, लेकिन बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है उसे खरोंच तक नहीं आई। क्योंकि घटना के वक्त उनका बेटा अपने चाचा के घर पर सो रहा था, जिस वजह से मासूम को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

परिवार के सदस्य ने बताया कि रात को दोनों पति-पत्नी गर्मी की वजह से घर के बाहर सो रहे थे, लेकिन अलसुबह 3 बजे तेज बारिश होने लगी तो दोनों कमरे में चले गए। कमरे में आग लगने के कारण पति-पत्नी झुलस गए। ज्यादा झुलस जाने से जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी अंग्रेज कौर को बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंग्रेज कौर की गंभीर हालत देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। जब उसे फरीदकोट अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां डॉक्टरों ने अंग्रेज कौर को मृत घोषित कर दिया।

मृतक जगरूप सिंह के परिवार में 10 साल का बेटा और बुजुर्ग पिता रह गए हैं। घटना के वक्त दोनों ही जगरूप के भाई के घर में सो हुए थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

एसएचओ किरणजीत कौर ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी अंग्रेज कौर को फरीदकोट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रिय स्पीड बॉल चैंपियनशिप पोलैंड के लिए चयनित खिलाडियों को किया सम्मानित

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्पोर्ट्स स्पीड बाल एसोशिऐशन‌ आफ इंडिया की ओर से दादा धर्मशाला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पोलैंड स्पीड बॉल चयन परीक्षण एंवम ट्रेनिंग कैंप महा सचिव विशाल सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

शर्मनाक : सिविल अस्पताल में रात के दो बजे वार्ड में घुसकर महिला मरीज से छेड़छाड़

बठिंडा : जिले के रामपुरा स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात करीब दो बजे एक...
पंजाब

हर जिले में खुलेगा सीएम आफिस….यहां लोगो की समस्याओं का समाधान

संगरूर : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भगवंत मान अपने हलके धूरी में पहुंचे जहां वह गुरुद्वारा मूलोवाल पहुंचे तथा वहां उन्होंने माथा टेक कर अरदास की तथा परमात्मा का आशीर्वाद लिया। पत्रकारों...
article-image
पंजाब

अबैध माइनिंग बंद : पंजाब में लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ कहा हरजोत बैंस ने

चंड़ीगढ़ : राज्य के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया है कि पंजाब मे लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ है। इस बार सिर्फ मई महीने में ही 1 लाख मीट्रिक टन से...
Translate »
error: Content is protected !!