बिलासपुर के औहर में 33.75 करोड़ रुपये के पर्यटन परिसर की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र होंगे शमिल

by
एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के औहर में एक नए पर्यटक परिसर की आधारशिला रखी। 33.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र शमिल होंगे। इस परियोजना का कार्य दो वर्ष के भीतर पूरा होने की सम्भावना है।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परिसर के होटल में स्वागत व प्रतीक्षा क्षेत्र, 60 लोगों की क्षमता वाला रेस्टोरेंट, 30 लोगों की क्षमता वाला कांफ्रैंस कक्ष, 400 लोगों के लिए धाम हॉल, 300 लोगों की क्षमता वाला बेंक्वेट हॉल तथा आराम कक्ष, रसोई व शौचालय की सुविधाएं होंगी। होटल में 40 अतिथि कक्ष और फूड कोर्ट जिसमें 214 लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए 8 स्टॉल, एक पिकअप क्षेत्र, महिलाओं व पुरूषों के लिए शौचालय तथा बच्चों के खेलने का क्षेत्र सहित ग्रीन एरिया की सुविधा भी होगी।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन क्षेत्र में स्वीमिंग पूल, जिम व स्पा, पेंटरी, स्टोर, बैक ऑफिस और धरातल में शौचालय सुविधा होगी। पहली मंजिल में पूल इण्डोर खेल कक्ष, लॉबी क्षेत्र, चार मसाज कक्ष और अतिरिक्त शौचालय की सुविधा होगी। इसके अलावा, इस परिसर में 50 केएलडी क्षमता वाला मल निकासी संयंत्र भी प्रस्तावित है और परिसर में हरी घास, रॉयल पाम वृक्ष तथा स्ंिप्रकलर प्रणाली भी विकसित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह नया परिसर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने पर्यटक परिसर को गोबिंदसागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों के साथ जोड़ने के निर्देश दिए ताकि आगुंतकों का भरपूर मनोरंजन हो और इस क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में वृद्धि हो सके।
उन्होंने कहा कि परिसर का दूसरा चरण सड़क की विपरीत दिशा में बनाया जाएगा और दोनों खण्ड आपस में जुड़ें होंगे। इस चरण में बच्चों के लिए एक मनोरंजन पार्क, एक फूड कोर्ट और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। इस पूरी परियोजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पर्यटन के बुनियादी ढांचें में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन क्षेत्र को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में हर सम्भव प्रयास जारी हैं।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर फिर भरोसा जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधानसभा उप-चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देकर विधानसभा में एक बार पुनः कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 तक पहंुचाने के लिए भी लोगों का आभार जताया। उन्होंने निर्वाचित सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचने के लिए भाजपा के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर निरंतर प्रदेश और केंद्र में दो सरकारें बनाने का दावा कर रहे थे, जो कभी भी सफल नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने धनबल की राजनीति को नकार कर, भाजपा के ऑप्रेशन लोटस को पूरी विफल किया है जो भाजपा के षड़यंत्र के लिए करारा जवाब है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के अन्य नेताओं को इस करारी हार से सबक लेने और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा नेताओं से केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हितों के पैरवी करने का भी आह्वान किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के कारण प्रदेश में विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब कांग्रेस सरकार राज्य के हितों के लिए तेजी से कार्य करेगी और राज्य के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
लम्बरदार जल कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम और तिलक राज, कांग्रेस नेता विवेक कुमार और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त आबिद हुसैन सदिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुनिया ने देखी ऑपरेशन सिंदूर में आत्मविश्वास से भरी दो सशक्त सैन्य महिला अधिकारियों की झलक : जयराम ठाकुर 

केंद्र सरकार हर क्षेत्र में दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा एएम नाथ। (मंडी) : नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। महिलाओं को पुरुषों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी आर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

ऊना- जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने आज बसाल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर, सीजेएम अविनाश चंद्र, सचिव डीएलएसए विवेक खनाल,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 करोड़ की धोखाधड़ी : सोलन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के साथ

एएम नाथ। सोलन  : सदर थाना सोलन में पुलिस ने धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला दर्ज किया है। 88 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी प्रेम प्रकाश मल्होत्रा ने कुलदीप कुमार और उसके परिजनों पर वित्तीय...
Translate »
error: Content is protected !!