बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन : 21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

by

धर्मशाला, 2 अगस्त – कांगड़ा जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ किया गया है, यह कार्यक्रम 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान बूथों के अंतर्गत घर-घर जाकर प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम में घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा सभी सदस्यों का विवरण भी सही है। प्रविष्टि में अशुद्धि पाए जाने पर निर्वाचन विभाग प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 01 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में खराब गुणवत्ता की फोटो की पहचान कर सम्बंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर उन्हें अपडेट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत्यु व स्थायी रूप से स्थानांतरण या दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जिन करने हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 तथा 01 अक्तूबर, 2024 को योग्य होंगे उनकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों के सत्यापन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदन के अन्दर सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही की कार्यसूची...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ: बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी । यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!