चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया , चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की

एएम नाथ। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस मौके पर 120.44 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
उन्होंने मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण वह व्यक्तिगत रूप से मिंजर मेले के समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने चम्बा में प्रदेश के प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी क्षेत्र में प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रदेश सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी हरित पहल का निर्माण नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा और अगस्त, 2025 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना एनएचपीसी चमेरा-3 पावर स्टेशन के निकट स्थापित की जाएगी और ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इसे 300 किलोवाट ग्रिड के सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ा जाएगा। यह संयंत्र प्रतिदिन 20 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करेगा और ग्रीन हाइड्रोजन बस में भरने के लिए 450 बार या इससे अधिक के दबाव से संग्रहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस सुविधा के लिए एक हाइड्रोजन डिस्पेंसर यूनिट भी स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस नवीन पहल के माध्यम से क्षेत्र में पहली बार ग्रीन हाइड्रोजन बसों की शुरूआत की जाएगी और प्रदेश सरकार की इस नवोन्मेषी पहल से भारत के दुर्गम क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिलेगी। इस संदर्भ में एनएचपीसी ने चंबा के लिए एक ग्रीन हाइड्रोजन बस खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर ली है, ताकि पायलट परियोजना के शुरू होने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से चंबा जिला में राजस्व और रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में 31 मार्च, 2026 तक स्थापित करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा विकल्पों का समुचित दोहन सुनिश्चित कर रही है और हरित ऊर्जा उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आज चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखीं। उन्होंने चंबा में 35.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन और पुलिस मैदान चंबा में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंबा में पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल और डाइट सरू पुस्तकालय की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 10.38 करोड़ रुपये से नव-निर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर और 20.58 करोड़ रुपये से निर्मित विद्युत उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपये से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागीगढ़ और तीसा के भंजराड़ु में 6.11 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा और यहां उड़ानों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की कंसल्टंेसी के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 165 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और इसके भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस महाविद्यालय के लिए पूर्ण स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में नीति निर्धारण किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथाएं लिखी हैं। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंबा के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, उनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला व संपूर्ण राज्य के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है और यह प्रयास फलीभूत भी हो रहे हैं।
विधायक नीरज नैयर ने जिला चंबा की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा : DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त ने तंगरोटी में आयोजित एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 11 दिसम्बर: उपायुक्त हेमराज वैरबा ने आज विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!