बीएसएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

by

होशियारपुर  : पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि खरकान स्थित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक ब्लॉक में तैनात निरीक्षक गुलाम मुतांजा ने 26 जून की रात करीब नौ बजे बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढ़ने निकली। पुलिस ने बताया कि जब उसने पास में खड़े वाहनों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंची और देखा कि निरीक्षक उसकी बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही मुतांजा ने महिला को देखा, वह भाग गया। डीएसपी (शहर) अमरनाथ ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू डेरा स्वामी जगत गिरी ट्रस्ट, इंदौरा पहुंचे

एएम नाथ। इंदौरा : मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ की शांति शब्दों से परे है- यह अनुभव की उस गहराई में उतरती है, जहाँ मन स्वतः ही नतमस्तक हो जाता है। स्वामी जगत गिरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट को दिया लघु शिवरात्रि में शामिल होने का निमंत्रण

जोगिन्दर नगर, 25 मार्च। चौहार घाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने के लिए जोगिंदर नगर मेला समिति की ओर से तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ. मुकुल...
article-image
पंजाब

शिव पुरी श्मशानघाट में बनेगा इलेक्ट्रानिक यूनिट, होगी विद्युत संस्कार की सुविधा: सुंदर शाम अरोड़ा

करीब एक करोड़ रुपए की लागत से दो महीनों में तैयार होगी विद्युत संस्कार वाला सिस्टम श्मशानघाट में एक सप्ताह में बनेगी शैड होशियारपुर  :पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर पुलिस ने चलाया अपरेशन सील-4 : 275 ग्राम हेरोईन सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस दुारा डीजीपी पंजाब के आदेशों व होशियारपुर के एसएसपी सरताज चाहल के दिशा निर्देषों पर सुवह आठ वजे से दोपहर दो वजे तक अपरेशन सील-4 चलाया गया। जिसमें गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!