सुभाष किसाना सहित एक दर्जन गणमान्यों को मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल : मान सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट लोग आप में हो रहे शामिल – बैंस

by

गढ़शंकर / नंगल :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जनहित में लिए जा रहे फैसलों से आम वर्ग को बड़ी राहत मिली है ।  90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं, जो आमजनों के लिए वडी राहत के समान हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प भी युद्धस्तर पर जारी है। लगातार व्यापक जनहित में राहत के लिए ऐतिहासिक फैसले पंजाब सरकार की ओर से लिए जा रहे हैं। यह विचार राज्य के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नया नंगल में पीएनएफसी कालोनी में आयोजित समारोह में कालोनी निवासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।  उन्हीनों ने पीएनएफसी व पीएसीएल के कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद  समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सही मायनों में पंजाब सरकार समस्याओं के समाधान के लिए  प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री के मीडिया संयोजक दीपक सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों व गणमान्यों ने पंजाब सरकार तथा कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया ।
इनमें शामिल पूर्व सरपंच सुभाष कसाना , दिलीप कुमार, पीएन शारदा, बलवीर चंदेल, सुरेश शर्मा, अजमेर सिंह काहलों, प्रदीप वर्मा, परम राम, हेम राज,
रमेश कुमार, किशोर चंद राणा, काबल सिंह, तारा चंद, लविंदर कुमार, सुनील बैकी बिट्टू का पार्टी में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सम्मानित करते हुए भरोसा दिलाया कि जनमानस की भावनाओं के अनुरूप खरा उतरने के लिए कोशिश लगातार जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम में डा. संजीव गौतम, सतीश चोपड़ा, सुनीता देवी, दीपक बाली, राजिंदर कुमार, वीसी सिंह, जसपाल सिंह ढाहे, मुकेश वर्मा, जसवंत सिंह बेला आदि मौजूद थे। उक्त समारोह में महिंदवाणी गुज्जरां के सरपंच रमेश किसाना पम्मी, पांच हरबंस लाल चौधरी गुरमेल चाँद चंद, राम कुमार किसाना, कुलबीर किसाना,काकू किसांना, बिक्का किसाना, तेलू राम , महिंदर पाल गोरसी, राम सरूप चेची, महिंदर पाल चेची विशेष तौर पर आपने साथियों के साथ शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20.23 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर बातियां में रखा पार्क नींव पत्थर : गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार उठा रही हर जरुरी कदम: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और वहां बुनियादी से लेकर हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब

बाढ़ की मार से बिमार मरीज़ों के लिये एक मैडिकल कैम्प लगाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रि-119 की ओर से एलायन्स क्लब इंटरनैशनल के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर भंगी चोअ, दशहरा ग्राऊंड में जो झोंपड़ियां हैं, में बाढ़ की मार से बिमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

धमकी भरा लेटर -2.5 करोड़ दो नहीं तो : फिरोजपुर के कारोबारी को खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ ने फिरोजपुर के एक कारोबारी को धमकी भरा लेटर भेजा है। कथित तौर पर रिंदा और गोल्डी बराड़ द्वारा भेजे गए लेटर में 2.5 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!