बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से लगाया गया खूनदान कैम्प

by

भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ की डॉक्टरो की टीम ने दी मेडिकल गाइडलाइंस
-कैम्प के दौरान 147 लोगो ने किया खून दान जिनमे नारी शक्ति ने किया 17 यूनिट खून दान
आदमपुर – बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से स्वर्गीय तरनदीप सिंह हरिपुर की याद में मैगा खूनदान कैम्प भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की डॉक्टरो की टीम की मेडिकल गाइडलाइंस के तहत ट्रस्ट के प्रधान परमिंदर सिंह खुर्दपुर की अगवाई में लगाया गया । इस मौके पर प्रधान परमिंदर सिंह खुर्दपुर ने बताया के हर साल समय समय पर उनके ट्रस्ट की तरफ से समाज सेवा के कार्य किए जाते रहते है जिसके चलते समय समय पर खून दान कैम्प और निशुल्क मैडिकल कैम्प, मरीजों की जांच और निशुल्क दवाईया दी जाती रही है जो आज भी जारी है । इसी मुहीम के चलते यहाँ साल में कई खून दान कैम्प लगाए जाते तो इसी कड़ी में आज स्वर्गीय तरनदीप सिंह हरिपुर की याद में खुर्दपुर यह विशाल खूनदान कैम्प लगाया जा रहा है । उन्होंने बताया के इस दौरान 147 दानी सजनो की तरफ से खूनदान दिया गया जिनमे नारी शक्ति ने भी विशेष तौर पर अपना योगदान दिया और नारी शक्ति ने 17 यूनिट खून दान किया । प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया के इस कैम्प के दौरान जो खून एकत्र किया जाएगा उसमे पहल के आधार पर त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर को 47 यूनिट खून दान किया गया जो थैलेसीमिया के मरीज को चढ़ाया जाएगा और बाकि की 100 यूनिट खून कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर को दान किया गया । उन्होंने बताया के इस दौरान 10 बार से ज्यादा बार खून दान करने वाले खून दानी सज्जनो को विशेष तौर पर सम्मान दिया गया । त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की चेयरपर्सन त्रिशाला शर्मा ने बताया के हर तंदरुस्त व्यक्ति को खून दान करना चाहिए । उन्होंने कहा बहुत से लोगो को यह गलतफ़हमी होती है के खून दान करने से कमजोरी आती है जबकि इस तरह का कुछ नहीं होता बल्कि किया हुआ खून दान का सर्कल 24 घन्टे में पूरा हो जाता है और किसी के किये खुन दान से किसी की अमूल्य जान को बचाया जा सकता है । इस मौके पर ट्रस्ट की टीम ने खून दान करने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ जालन्धर की डॉक्टरो की टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
article-image
पंजाब

शिव मंदिर झोनोवाल में भंडारे का आयोजन

गढ़शंकर : महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर झोनोवाल में हवन करवाने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर में सुवह पूजा की गई और फिर हवन डाला गया। जिसके बाद झंडे...
article-image
पंजाब

बसी गुलाम हुसैन के गुरदीप सिंह की दुबई में संदिग्ध हत्या का मामला परिजनों ने गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत मंगवाने हेतु खन्ना से किया आग्रह

होशियारपुर 16 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बसी गुलाम हुसैन निवासी गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उसके परिजनों के आग्रह पर दुबई से भारत वापिस मंगवाने हेतु तुरंत करवाई करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म...
Translate »
error: Content is protected !!