बीजेपी पर तंज कसा : विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सीएम सुक्खू ,जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता है

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज स्टोन क्रशर के मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले के लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता ही है। जब विपक्ष ने सत्ता में रहते हुए बिना कानून व कायदे के क्रशर चलाए तो अब हल्ला तो करेगी ही।
इंदौरा जाने से पहले विधानसभा परिसर में सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार में क्रशर नियम और कायदे के साथ चलेंगे। पिछली सरकार ने गलत तरीके से माइनिंग की थी। इसलिए बीजेपी दबाब में आकर वॉकआउट कर रही है। उनको किसी के दबाब में नहीं आना चाहिए वो सरकार के साथ आए और सरकारी धन को इक्कठा करने में सहायता करें।
विपक्ष ने किया था सदन से वॉकआउट
इससे पहले विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत विपक्ष के सदन से वॉकआउट के साथ हुई। दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष में स्टोन क्रशर से जुड़े प्रश्न को लेकर तीखी-नोकझोंक हुई। सुलह से बीजेपी विधायक विपिन सिंह परमार और देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने स्टोन क्रशर को लेकर सवाल पूछा था। इस मामले में सीएम सुखविंदर सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कई बार आमने-सामने आए। स्टोन क्रशर से जुड़े सवाल पर सीएम सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पहले दिन 69 किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : 25 मई तक होगी गेहूं और कच्ची हल्दी की खरीद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को होगा लाभ

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और हल्दी के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार ने इन फसलों की खरीद वीरवार से आरंभ कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रैंक का दर्जा राज्य सरकार ने लिया वापस : बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा प्रधान सलाहकार और राजनीतिक सलाहकार इसमें शामिल

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्राधिकरणों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!