हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

by
महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह भगदड़ महज एक हादसा है या साजिश? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना की मुख्य वजह प्रशासन की लापरवाही है। संगम तट पर जाने और वापस आने का एक ही रास्ता था। हजारों लोगों की भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए। एक व्यक्ति ने बताया, ‘भीड़ बढ़ने के बावजूद प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते नहीं खोले। घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और लोगों की जान चली गई।’
साजिश का संकेत?
कुछ लोगों का मानना है कि इस भगदड़ के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। कुशीनगर की एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि हम लोग मौनी अमावस्या स्नान के लिए संगम जा रहे थे। उधर से 10 लड़के आए और बैरिकेडिंग फांदकर महिलाओं से धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हमारे साथ 20 लोग आए थे। दो लोग लापता हैं। उनका पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
श्रद्धालुओं का कहना है कि हादसे के वक्त पुलिस और सुरक्षा बल मौके से पीछे हट गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “स्थिति को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग छोड़कर चली गई। इसके बाद लोग भागने लगे और भगदड़ मच गई।” महाकुंभ में भले ही स्थिति नियंत्रण में हो, लेकिन विपक्ष लगातार योगी सरकार की तैयारियों पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घटना पर चिंता जताई है। घटना के बाद विपक्षी दलों ने इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया है। कुछ नेताओं ने इसे साजिश करार देते हुए जांच की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों वाली सरकार में मची है बंदरबांट, विकास ठप और मंत्री आपस में भिड़े : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कांग्रेस के ‘भ्रम’ को बेनकाब करने का दिया मंत्र एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार...
article-image
पंजाब

Spirit of Harmony Murdered in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 17 : Shromani Akali Dal leader Sanjeev Talwar strongly criticized the recently tabled bill in the Punjab Vidhan Sabha titled “The Punjab Prevention of Offenses Against Sacred Religious Scriptures Act, 2025.” He...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय माता गुरदेव कौर बसरा जी का श्रद्धांजलि समारोह 8 अगस्त को होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फास्ट वे नेटवर्क फगवाड़ा के एम डी हरमिंदर सिंह बसरा के माता श्रीमती गुरदेव कौर बसरा का पिछले दिनों देहांत हो गया था दिवंगत आत्मा की शांति हेतु गुरुद्वारा बाबा सत्याभान...
article-image
पंजाब

सरकारी सेहत बीमा योजना को आम आदमी पार्टी ने चुनावी लाभ के लिए किया हाईजैक : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : आम आदमी पार्टी द्वारा बहुप्रचारित 1000000 रुपए तक पंजाब के प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार का मुफ्त इलाज देने वाली सेहत स्वास्थ्य योजना ,आम आदमी पार्टी द्वारा हाईजैक करके इसका आगामी...
Translate »
error: Content is protected !!