बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही – अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला

by

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है।इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा, उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा।

                                  सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा- “इसीलिए भाजपा उप्र में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के खिलाफ बहुत गुस्सा है। इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है।

सपा मुखिया आगे लिखते हैं-“भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा। उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा. भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाखिला नहीं मिलेगा। उप्र की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करनेवालों को चुनेगी.अब PDA की एकता जागी, छोड़ के यूपी बीजेपी भागी!”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च: लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ा, कनाडा बुलाने से इन्कार

पटियाला  :   कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च कराने के बाद लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता अब तोड़ दिया।  थाना अनाज मंडी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरप्रीत कौर...
article-image
पंजाब

ADC Rahul Chaba appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha,Rahul Chaba ADC Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right to...
पंजाब

30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार, महिला ने जिस से खरीदी थी वह भी केस में बनाया आरोपी

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस में 30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार किया तो महिला ने जिस से खरीदी थी उसे भी केस में नामजद कर लिया । महिला व वेचने वाले के खिलाफ पुलिस...
article-image
पंजाब

205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा...
Translate »
error: Content is protected !!