बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट: नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण दिया अंजाम

by

चंडीगढ़ : पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। सभी हत्यारोपी वारदात को कैंपस स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पास अंजाम देकर फरार हुए थे। आरोपियों में से एक युवक ने गांव संगतपुरा निवासी नवजोत सिंह उर्फ प्रिंस की जांघ और पेट में किरच (छोटा चाकू) से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण अंजाम दिया गया। दरअसल, पुलिस ने जिन 4 हत्यारोपियों को अरेस्ट किया, वे सभी नवजोत के दोस्त हैं। सभी एक साथ PG में रहते हुए पटियाला यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई कर रहे हैं।
मर्डर किया था 27 फरवरी को : नवजोत उर्फ प्रिंस के साथ बिजली बिल की राशि को एक समान सभी में बांटने को लेकर विवाद हुआ। दोस्तों ने आपस में ही अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ बाहर झड़प करने का फैसला लिया। फिर 27 फरवरी को चारों आरोपियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पहुंचकर नवजोत की जान ले ली।
एसएसपी पटियाला ने यंगस्टर्स से अपील करते हुए कहा कि वे मामूली बात पर झगड़ा कर गुस्से में कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाए। उन्होंने कहा कि इस मामूली विवाद के कारण पांच परिवार संकट में पड़ गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि मामले में सभी चारों हत्यारोपियों में से किसी का पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। वह सभी एकसाथ PG रहते थे और मृत नवजोत सिंह भी उनके सर्कल का ही युवक है। बहरहाल थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज इस केस में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। स्टूडेंट्स ने नवजोत सिंह के परिजनों को बताया कि झगड़ा दो गुटों के बीच हो रहा था। उस दौरान नवजोत एकतरफ खड़ा था, लेकिन एक गुट के युवकों ने नवजोत सिंह पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : 19 नवंबर को वही दिन है ज‍िस द‍िन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का फाइनल खेला जाएगा

जालंधर : प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत को फिर से धमकी दी है। पन्नू ने सिख समुदाय के लोगों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CID जांच में हुया खुलासा : मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को क्यों परोसे गए?

एएम नाथ / रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी एक हालिया घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। समोसे गलती से मुख्यमंत्री के बजाय...
article-image
पंजाब

प्रदर्शन कर रहे अप्रेंटिसशिप लाइनमैन यूनियन के युवाओं पर पंजाब पुलिस ने किया लाठीचार्ज : महिलाओं को भी नही बक्शा

पटियाला :  पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन के युवाओं पर लाठीचार्ज किया। पावरकॉम के मुख्य कार्यालय के बाहर गेट बंद कर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। यूनियन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
Translate »
error: Content is protected !!