बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गंभीर धारण कर चुका, भंडियार में एक वर्ष से पीने का संकट

by

गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत ईलाके में पीने के पानी के संकट के चलते लोग परेशान है और बार बार अधिकारियों व नेताओं से बात करने पर भी लोगो को पीने का पानी पूरा नहीं मिल रहा। ऊपर से गत दो सप्ताह से बिजली के लंबे लंबे अघोषित कटों ने पीने के पानी की सप्लाई को बदतर कर दिया है। बाटर सप्लाई एंड सैनीटेशन विभाग के अधिकारी लोगो को हर बार कह देते है दो दिन दीजिए समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन लंबे समय से स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
बीत ईलाके के गांव भंडियार, बीनेवाल, गद्दीवाल, मलकोवाल, हैबोवाल, पंडोरी बीत, भवानीपुर, कानेवाल, रतनपुर आदि में पीने के पानी का संकट बना हुया। गांव भंडियार में तो बद से बदतर है और करीव एक साल से गांव वासी नेताओं से लेकर अधिकारियों तक को अपनी समस्या बता चुके है लेकिन पीने के पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई। हैरानीजनक बात तो यह है कि ऊचे स्थान पर वसे घरों में पीने के पानी की सप्लाई ठीक है लेकिन नीचे वसे घरों में पानी के लिए लोग तरस रहे है। टैंकरों से पीने के पानी लाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी पीने के पाईप में ब्लाकेज बता कर अपने फर्ज की इतिश्रि कर देते है और पीने के पानी की सप्लाई के सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गांव भंडियार के अरूण धीमान ने बताया कि एक वर्ष पहले पानी की सप्लाई ठीक थी और विभाग के अधिकारियो के कहने पर हमने पैसे इकत्र कर पीने के पानी पाईप लाईनें ख्ुादवाई। लेकिन पीेने के पानी की सप्लाई की लाईनों में कोई रूकावट नहीं मिली। लिहाजा पीने के पानी की समस्या ने परेशान कर रखा है। पंच अंजू रानी व मीना रानी ने कहा कि पीने के पानी के लिए हम तरस रहे है और अधिकारी हर बार बहानेवाजी कर रहे है। आधे गांव में पानी आ रहा तो आधे में क्यों नहीं आ रही। पैसे इकत्र कर हम पानी का टैंकर मंगवाते है और अगर किसी ने दो गिलास पानी पीना है तो एक ही पी रहा कि कहीं पानी खतम ना हो जाए। यह सिर्फ अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है।
इसके ईलावा अन्य गावों में भी यहीं हालात है कि गांव के एक मुहल्ले में पानी आता है तो दूसरे मुहल्ले में पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे है। जिससे साफ है कि अधिकारियों का कुप्रंबधन और समस्या के प्रति लापरवाही ही मुख्य तौर पर जिम्मेवार है। अगर सूत्रों की माने तो एक एक लीकेज का तीस तीस हजार बिल डाला जा रहा है और अगर लोग कोई पाईप लाईन डालने के लिए या रिपेयर के लिए कहते है तो फंडज की कमी कह दिया जाता है। हैबोवाल के दर्शन सिंह ने कहा कि उनके मुहल्ले में दो वर्ष से पानी की सप्लई सुचारू नहीं आ रही लेकिन कोई नहीं सुन रहा।
भंडियार की सरपंच रमा रानी : विभाग के अधिकारियों को बहुत बार अपनी समस्या बता चुके है कोई भी इस और ध्यान नहीं देता। आज भी एसडीओ के पास जाकर आए है और उन्होंने सिर्फ एक दिन मांगा है। यही बात पहले के अधिकारी एक वर्ष से कहते आ रहे है।
बाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह : दो दिन पहले मैं यहां आया हूं। दस दिन पूरे ईलाके की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। बिजली के लग रहे कटों के चलते भी पीेने के पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर, 04 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और...
article-image
पंजाब

दलजीत अजनोहा को अमेरिका के सेडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

नई दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलजीत अजनोहा को 19 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के टिवोली गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित सेडरब्रुक विश्वविद्यालय, यूएसए द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टरेट ऑफ...
article-image
पंजाब

ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 646वें जन्म दिवस को समर्पित सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर: गत दिनों डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉक्टर अंबेडकर भवन में सतगुरु रविदास महाराज जी के 646वें जन्मदिवस को समर्पित सतगुरु ‘रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!