गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब व अन्य प्रदेशों के बॉर्डरों पर लगाए एंट्री टैक्स में की भारी बढ़ौतरी को लोगों द्वारा किए संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार बैकफूट पर आ गई और एंट्री टैक्स में की बढ़ौतरी को आज वापिस ले लिया है और हिमाचल बॉर्डर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गाँवो के निवासियों को एंट्री टैक्स छोट दी गई है। जिसके लिए सबंधित लोगों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश के एसडीएम और तहसीलदारों से पास बनवाना होगा। उन्होनों ने कहा संघर्षशील लोगों द्वारा लगातर एंट्री टैक्स की बढ़ौतरी के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा था और कल बड़े स्तर हर एंट्री टैक्स बैरियर पर प्रदर्शन किया जाना था। जिसके चलते सरकार मजबूरन बैकफुट पर आ गई। यह लोगों के संघर्ष की जीत है।
उन्हीनों कहा हम लोगों को साथ लेकर कल कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर प्रदर्शन करेंगे। जिसमें हमारी मांग है कि बीत इलाके के 44 गांवों में से 22 गांव हिमाचल में और 22 पंजाब में है। इसलिए बीत इलाके के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाए और पास वाली शर्त ख़त्म कर आधार वार्ड या अन्य पहचान पत्र के आधार पर जाने की एंट्री टैक्स बिना टैक्स दिए जाने के हिमाचल सरकार तुरंत निर्देश दें।
फोटो : कुलभूषण कुमार।
Prev
नूरपुर जट्टां में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वायरल वीडियो में जिम्मेवारी ली ... बसपा ने 72 घंटे में आरोपियों को ग्रिफ्तार करने के अल्टीमेटम दिया
Nextडेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा जबरन थोपे गए टेट के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान : राज्य कमेटी द्वारा 19 अप्रैल को होने वाले इन-सर्विस टेस्ट में न बैठने का फैसला
