बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस राशन की 1.16 लाख रिकवरी की|

by

एडीसी जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में बोले डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना – खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं पर 1.91 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
एडीसी ने बताया कि 84 मामलों में विभाग ने उल्लंघनाकर्ताओं को चेतावनी दी है तथा 47 मामलों में कार्रवाई की गई। उचित मूल्य की दुकानों को भी लगभग 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 17 दुकानदारों का पॉलीथीन प्रयोग करने पर 9500 रुपए जुर्माना वसूला गिया। साथ ही बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस के राशन की रिकवरी के रूप में 1.16 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
बैठक में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जून 2020 से नवंबर 2020 तक थोक भंडारों, उचित मूल्यों की दुकानों से कुल 72 नमूने लिए गए तथा जांच के लिए भेजा गया। इनमें से 15 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद एडीसी ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजय सिंह हमलाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएम सतनाम सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

बीपीएल-राशन-कार्ड-धारक-आयकर-दाताओं-से-पीडीएस-राशन-की-1.16-लाख-रिकवरी-की-.docx (33 downloads)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

ऊना, 28 जून – आईटीआई ऊना में उद्यमि सहयोग परिषद गुरूग्राम एवं वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी के सयुक्ंत तत्वाधन में 30 जून को प्रातः 9.30 बजे एक जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा बालू पुल के पास मिला नवजात ​शिशु का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में शुक्रवार को एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने नए पुल के समीप एक नवजात ​शिशु का शव बरामद किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने...
Translate »
error: Content is protected !!