बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में आज अंतर इकाई क्रिकेट मैच का आयोजन: तलवाड़ा सर्कल ने जीता मैच, अव फाइनल मुकाबला 27 अक्तुबर को होगा

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में आज अंतर इकाई क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
पहले मैच में मुख्य अभियंता कार्यालय इकाई और तलवाड़ा सर्कल के बीच मुकाबला हुआ। तलवाड़ा सर्कल ने 12 ओवर में 155/4 रन बनाए, जवाब में मुख्य कार्यालय इकाई ने 12 ओवर में मात्र 86/3 रन ही बना सकी। इस तरह तलवाड़ा सर्कल ने मैच 69 रनों से जीत लिया। दूसरे मैच में पोंग बांध सर्कल और पावर विंग के बीच मुकाबला हुआ। पोंग बांध सर्कल ने 12 ओवर में 71/8 रन बनाए, इसके जवाब में मुख्य कार्यालय इकाई 11.5 ओवर में 75/8 रन बनाकर विजयी रही । दोनों मैच रोमांचक रहे और दर्शकों ने खूब आनंद लिया। प्रतिभागी टीमों के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच शुरू होने से पुर्व सचिव खेल समिति कार्यकारी अभियंता ई. अरविंदर पाल सिंह यूबी ने मुख्य अभियंता ई.अरुण कुमार सिडाना का स्वागत करते हुए खेल आयोजन का शुभारंभ करवाया।इस दौरान उप मुख्य अभियंता ई सुरेश मान, अधीक्षण अभियंता ई अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता ई विनय कुमार, ई गौरव लांबा, ई पुनीत महाजन, खेल समिति के मैनेजर केवल सिंह व इजि धरविंदर सिंह आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल समिति के सचिव कार्यकारी अभियंता ई अरविंदर पाल सिंह यूबी ने बताया कि
फाइनल मैच 27 अक्तुबर को होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के 274 छात्रों को डिग्रियों से किया गया सम्मानित

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर में प्रतिष्ठापूर्वक संपन्न हुआ वार्षिक दीक्षांत समारोह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला के...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ रूपये से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा –

अम्ब में बनेगा नया बस अड्डा रोहित भदसाली।  अंब, (ऊना), 26 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री...
article-image
पंजाब

सीबीआई कोर्ट ने पंजाब में 7.8 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामला : 7 आरोपियों को सुनाई तीन साल की सजा

चंडीगढ़- सीबीआई की अदालत ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 7.8 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सात व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!