बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण – स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है : सीमा गुप्ता

by

राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 20 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक कल्याण के अपने निरंतर प्रयासों के तहत आज शिव कॉलोनी, सेक्टर-2 में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को सेनेटरी पैड तथा परिवार के उपयोग हेतु साबुन वितरित किए गए।
इस उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व बीबीएमबी रेड क्रॉस की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा गुप्ता ने स्वयं किया। उन्होंने महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही एक स्वस्थ समाज की आधारशिला है और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बीबीएमबी रेड क्रॉस निरंतर इस प्रकार के प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा गुप्ता, बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था के चेयरमैन एवं मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता की धर्मपत्नी हैं।
इस मौके पर बीबीएमबी रेड क्रॉस के सचिव एवं अधीक्षण अभियंता  मनवीन चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों की सफलता में स्थानीय लोगों की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
अपने संबोधन में श्रीमती सीमा गुप्ता ने कहा कि बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था सदैव समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समाज की मजबूत नींव है और इस दिशा में सेनेटरी पैड एवं साबुन वितरण जैसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में बीबीएमबी रेड क्रॉस स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक सहायता से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी लागू करती रहेगी, ताकि जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहयोग मिल सके।
इस दौरान डॉ. शोभना सोनी ने बस्ती की महिलाओं को स्वच्छता एवं हाइजीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के सही उपयोग, नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पानी के प्रयोग तथा हाथ धोने की आदतों के बारे में जागरूक किया। डॉ. सोनी ने कहा कि सही स्वच्छता अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और पूरे परिवार के स्वास्थ्य में सुधार आता है।
अंत में स्थानीय निवासियों ने बीबीएमबी रेड क्रॉस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की बदतर हालत पर चिंता जाहिर की भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी ने

गढ़शंकर:14 जुलाई: भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार चर्चा की गई। जैसे अग्निवीर/अग्निपथ योजना वापस ली जाए, सेना में पक्की भर्ती की जाए। इसी प्रकार गढ़शंकर से नंगल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर, माहिलपुर व पालदी में होंगे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट: ADC राहुल चाबा

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों व स्कूल-कालेजों प्रबंधकों के साथ बैठक कर टूर्नामेंट के सुचारु प्रबंध संबंधी दिए निर्देश होशियारपुर, 06 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर...
article-image
पंजाब , समाचार

समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते : गृह मंत्री अमित शाह

गुरदासपुर : समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट । पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली,...
Translate »
error: Content is protected !!