बीबीएमबी लीज का मुद्दा सुलझाने को सांसद तिवारी के नेतृत्व में नंगल के लोगो की बीबीएमबी के चेयरमैन के साथ मीटिंग

by

चंड़ीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद, कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के नेतृत्व में 1946 के बाद से नंगल टाउनशिप में लीज की जमीन पर बनी दुकानों और घरों का मुद्दा सुलझाने के लिए आज नंगल टाउनशिप के निवासियों का एक शिष्टमंडल भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिला।

इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि भाखड़ा डैम के निर्माण की शुरुआत देश की स्वतंत्रता से पूर्व शुरू हो चुकी थी। नवंबर 1944 में, इस संबंध में पंजाब के तत्कालीन राजस्व मंत्री सर छोटू राम और बिलासपुर के राजा के मध्य एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।
नंगल टाउनशिप का निर्माण डैम के निर्माण में शामिल लोगों को घर और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु किया गया था सभी निवासियों और दुकानदारों को प्रोजेक्ट के लिए जमीन लीज पर दी गई थी क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए सारी जमीन को अविभाजित पंजाब के सिंचाई विभाग द्वारा एक एक्वायर किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में असली लीज 1995 में खत्म हो गई थी और उसे रिन्यू किया जाना था। इस संदर्भ में 1995, 2003, 2010 और 2018 में कई प्रयास किए गए, लेकिन स्थानीय निवासियों और दुकानदारों की बीबीएमपी अधिकारियों के साथ सहमति न बनने से मामला सुलझ नहीं सका।
सांसद को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यवश तब से मामले पर सहमति नहीं बन सकी है।
आज, नंगल के निवासियों और दुकानदारों के शिष्टमंडल के साथ तिवारी ने बीबीएमबी के चेयरमैन और अन्य सदस्यों से मुलाकात करके सबकी सहमति के साथ मामला सुलझाने पर जोर दिया।
इस संबंध में स्थानीय निवासियों और दुकानदारों द्वारा 2018 में बीबीएमबी में रेगुलराइजेशन लिए व्यवहारिक संशोधनों संबंधी लाए गए प्रस्ताव पर कुछ सहमति बनती दिखी। जो दुकानदारों, निवासियों, नंगल टाउनशिप के प्रतिनिधियों और बीबीएमबी के मध्य आगे की बातचीत के लिए आधार पर सकता है।
यह मामले को समझाने के लिए आपसी सहमति की संभावना पैदा करेगा। जिससे बीते 7 दशकों से नगर टाउन में बसे निवासियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।
जिस पर तिवारी ने बीबीएमबी मैनेजमेंट को मामले में मानवीय और हमदर्दी भरी सोच के साथ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की चिंताओं को समझ कर मामला सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में रहने वालों की यह तीसरी पीढ़ी है। इनमें से किसी के पास भी उस संपत्ति पर पक्का दवा नहीं है, जिस पर वे बीते 70 सालों से रह रहे हैं। यह विषय उनके सिर पर एक तलवार की तरह लटक रहा है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यहां पीढ़ियों से रहने वाले करीब 10 हजार लोगों की अपने घरों और व्यापार को लेकर चिंताएं खत्म होंगी।
इस अवसर पर तिवारी के साथ नंगल टाउनशिप का प्रतिनिधित्व कर रहे राकेश नैयर, प्रदीप सोनी, अशोक सैनी रमन कनौजिया भी मौजूद रहे।
जहां अन्यों के अलावा, पवन दीवान पूर्व चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, संजय श्रीवास्तव चेयरमैन, इंजी. हरमिंदर सिंह मेंबर पावर, इंजी. तरुण अग्रवाल सचिव, इंजी. सीपी सिंह चीफ इंजीनियर/भाखड़ा डैम, डिप्टी चीफ इंजीनियर एच एल कंबोज भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करनाल के पास किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में खट्टर सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर :अखिल भारतीय किसान सभा ने आज हरियाणा में करनाल के पास बस्तर टोल प्लाजा पर आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
article-image
पंजाब

मामला पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का : पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी का शिष्टमंडल जल स्रोत मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मिला

होशियारपुर : पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा विकास निगम में काम करते विभिन्न वर्गों के मुलाजिमों के संयुक्त संगठन पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी के संयोजक सतीश राणा, राम जी दास चौहान...
article-image
पंजाब , समाचार

दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर व छात्रों के परिजन आमने-सामने, फ़ीस कम करने की मांग को लेकर चंडीगढ़-होशियारपुर सड़क पर लगाया अढ़ाई घँटे जाम।

फिजिकल डिस्टेंस की जमकर उड़ी धज्जियां।  माहिलपुर – माहिलपुर के दोहलरों गांव के दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा पढ़ने वाले बच्चों से ट्रांसपोर्ट फीस की मांग को लेकर परिजनों ने होशियारपुर-चंडीगढ़ सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!