बी.बी.एम.बी. कर्मचारी संगठन ने तलवाड़ा अस्पताल को मेडिकल कॉलेज स्कीम में में तब्दील करने हेतु सौंपा ज्ञापन

by

होशियारपुर 10 मई : बी.बी.एम.बी. कर्मचारी संगठन तलवाड़ा ने प्रसिद्ध समाज सेवी अशोक सभरवाल के माध्यम से भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की और उन्हें तलवाड़ा अस्पताल को केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में खोले जा रहे ई.एस.आई.सी. अस्पतालों के तहत ई.एस.आई.सी. अस्पताल में तब्दील करने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा है। अशोक सभरवाल ने खन्ना को बताया कि तलवाड़ा जिला का एक महत्वपूर्ण क़स्बा है। यहाँ बी.बी.एम.बी. का कार्यालय तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल स्थित हैं जहाँ से लोग सेहत सुविधाएं ले रहे हैं। बी.बी.एम.बी. के मुलाजिम पंजाब में भाखड़ा ब्यास व्यवस्था और बिजली के उत्पादन में अहम् योगदान दे रहे हैं । बी.बी.एम.बी. के अधिकारियों कर्मचारियों के आलावा तलवाड़ा के निवासी बी.बी.एम.बी. अस्पताल से सेहत सुविधाएं ले रहे हैं परन्तु पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा में सुविधाओं का अभाव है। बी.बी.एम.बी. अस्पताल में मशीनरी और स्टाफ की कमी और सुविधाओं के आभाव के कारण यह अस्पताल अख़बारों में चर्चा का विषय बना रहता है। 100 बैड के अस्पताल में इमरजेंसी और अन्य स्टाफ नहीं है, स्कैन मशीनों और अन्य साजो सामान का अभाव है जिसके चलते मरीजों को सही ढंग से सेहत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और यह अस्पताल लोगों के लिए सफ़ेद हाथी बन चूका है। अशोक सभरवाल ने संगठन की तरफ से मांग की कि तलवाड़ा के बी.बी.एम.बी. अस्पताल जहाँ सारा मेडिकल सेटअप लगा हुआ है, को केंद्र सरकार की मदद से मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तब्दील करवाया जाए ताकि यहाँ के लोगों और बी.बी.एम.बी. के मुलाजिमों को बेहतर सेहत सुविधाएं मिल सकें।
खन्ना ने तलवाड़ा निवासियों की इस सयुक्त मांग को जल्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश नाकड़ा, ऐस.पी.दीवान, नवदीप सूद, अवतार सिंह कंग आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

200 से ज्यादा शिकायतें सुन संबंधित विभागों के कैबिनेट मंत्री जिंपा ने अधिकारियों को जल्द हल करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 31 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के...
article-image
पंजाब

स्कूल-काॅलेज सात सितंबर तक बंद : सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी, पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

चंडीगढ़ : पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के हालात को...
article-image
पंजाब

पार्टी और जनता के दिलों में अवसरवादियों के लिए कोई जगह नहीं है: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर:  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बंगा चौक गढ़शंकर पर विरोध प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

Experts find major defects in

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Daljeet Ajnoha : Experts inspecting the Prime Minister Gram Sadak Yojana (PMGSY) road linking Kharaudi to Vadhan have reported numerous serious defects in the 13.200-km carriageway, prompting sharp criticism from local Labour...
Translate »
error: Content is protected !!