, बुजुर्ग को धमकी देकर ठग लिए थे 14 लाख रुपये : डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश – पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

by
फाजिल्का :  बीते दिनों फाजिल्का जिले के एक गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इस सिलसिले में थाना साइबर क्राइम फाजिल्का पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।  अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनको ट्रांजिट रिमांड पर फाजिल्का लाया गया है और पूछताछ जारी है।
कॉल करने वाले ने खुद को बताया था CBI अधिकारी
प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी डी बलकार सिंह संधू व थाना साइबर क्राइम के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह निवासी गांव खिखावाली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 मार्च 2025 को शाम करीब 4 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई पुलिस विभाग का अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि उनके नाम पर एक अन्य मोबाइल नंबर से गलत गतिविधियां हो रही हैं।
आरोप लगाया गया कि उस नंबर का इस्तेमाल कर लोगों और महिलाओं को परेशान किया जा रहा है, जिस पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद कॉल करने वालों ने राजिंदर सिंह को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और डराकर 14 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि पहले इस मामले में अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन अब गहन जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को चिह्नित किया।
जिसके बाद एक टीम गुजरात रवाना हुई और वहां से जंगी तसलीराम प्रलाहद भाई निवासी बी-2/203, विश्वास कॉम्प्लेक्स भूमि नगर सत्ताधर घाटलोडिया सिटी अहमदाबाद गुजरात, सतिंदर सनपाल गोस्वामी निवासी डी-303, नर्मदा नगर निखिल सिटी अहमदाबाद गुजरात व विपुलभाई लाभेभाई सुरानी निवासी सी-404, अवध रेजिडेंसी, सूरत सिटी, सूरत गुजरात को दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गुजरात की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया और फिर तीनों को फाजिल्का लाकर पूछताछ शुरू की गई है। डीएसपी संधू ने कहा कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके सरगना के इनपुट मिले हैं। जिनको भी जल्द काबू किया जाएगा। फिलहाल पकड़े गए आरोपितों से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए यह लोगों को शिकार बनाते थे। इन मोबाइलों की जांच करवाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बोड़ा में शक्ति टीम ने लाइफबॉय से बच्चों के हाथ धोने के फायदे बताए

शक्ति टीम गढ़शंकर ने बताए लाईफवाय से हाथ धोने के फायदे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: हिन्दुस्तान युनीलीवर लिमटिड की और से सरकारी स्कूल बोड़ा में समागम का आयोजन कर लाईफवाय शाप व हैंड वाश से...
article-image
पंजाब

1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में भूमि पूजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन स्वामी बसंतगिरी जी महाराज के आशीर्वाद से स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा 1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर...
article-image
पंजाब

राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही : रोड़ी

जनवादी नौजवान सभा ने युवा मुद्दों पर मीटिंग हुई। गढ़शंकर – भारतीय जनवादी नौजवान सभा ने गढ़शंकर में रमनप्रीत सिंह और परमजीत भज्जल की अध्यक्षता में युवाओं की समस्याओं पर तहसील स्तर की आम...
पंजाब

लापरवाही बरतने वाले दुकानदार व लोगों के पुलिस ने काटे चालान

गढ़शंकर – लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण गढ़शंकर में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस प्रशासन ने अपने तेवर कड़े कर लिए है। शनिवार को एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता...
Translate »
error: Content is protected !!