बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

by
पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।
इन बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की संभाव्यता रिपोर्ट तैयार हो गई है। पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई- अहमदाबाद के बीच चलेगा, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद दिल्ली और अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और पंजाब के करीब 343 गांवों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन के अधिग्रहण के लिए सरकार ने किसानों से बातचीत भी शुरू कर दी है।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट
दिल्ली-अमृतसर चलने वाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट की कुल लंबाई 465 किमी होगी। बुलेट ट्रेन दिल्ली से शुरू हो कर बहादुरगढ़, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर जाएगी। दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन कुल 15 स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल है। इस बुलेट ट्रेन की हाई स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं रनिंग स्पीड 320 किमी प्रति घंटा और एवरेज स्पीड 250 किमी प्रति घंटा होगी। इस बुलेट ट्रेन में एक बार में करीब 750 यात्रियों कर सकेंगे। दिल्ली से हरियाणा होते हुए अमृतसर तक के रूट पर हर जिले में एक स्टेशन बनाया जाएगा, जिस पर करीब 61 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है।
पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अधिग्रहण की किए जाने वाले 343 गांवों में से 186 गांव पंजाब के है। जिनकी जमीनें ली जाएंगी। इसमें जालंधर से 49, मोहाली से 39, अमृतसर से 22, लुधियाना से 37, फतेहगढ़ साहिब से 25, कपूरथला से 12 , तरनतारन और रूपनगर से एक-एक गांव शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में आप की जीत से देश में बढ़ेगी ताकत : दो साल में इंडस्ट्री का पंजाब से बाहर जाना रुका ही नहीं, बल्कि पंजाब में आना शुरू हो गई : केजरीवाल केजरीवाल

फिरोजपुर : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के फिरोजपुर में टाउनहॉल में सभा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आढ़तियों और व्यापारियों को बिचौलिया मानते हैं। हम आढ़तियों और व्यापारियों को देश एवं पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवतियों को जूट बैग और खिलौने बनाने का दिया प्रशिक्षण : पीएनबी आरसेटी ने स्वरोजगार आरंभ करने के भी दिए टिप्स

धर्मशाला, 08 अगस्त। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 9 फरवरी तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी –

एएम नाथ। चंबा, 4 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दलों के द्वारा जनहित में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रदेश...
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में आज होगा प्रदेश स्तरीय समागम

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी सहित विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक शख्सियतें होंगी शामिल डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया प्रबंधों का जायजा खुरालगढ़( मनजिंदर सिंह पैसरां )26 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर डा. शेना...
Translate »
error: Content is protected !!