बूढ़ी दिवाली मेले में राज्यस्थान से आए एक कारोबारी की डंडों से पीट कर की हत्या, दो काबू

by

निरमंड। कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की मंडी के दो कारोबारियों की ओर से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना सोमवार रात 8 बजे की है। राजस्थान के कारोबारी रामेश्वर वर्मा की मंडी जिले के दो कारोबारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपियों ने रामेश्वर की डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास के कारोबारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन बचाव करने में कामयाब नहीं हो पाए। इससे रामेश्वर बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने निरमंड पुलिस को मामले की सूचना दी। निरमंड से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जांच उस समय तक कारोबारी दम तोड़ चुका था। वहीं इस विवाद में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर मंडी निवासी पवन कुमार और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ ही साक्ष्यों को एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को किया बाहर : विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। बुधवार को...
हिमाचल प्रदेश

17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव : AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चौथी लिस्ट में 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। देखें पूरी लिस्ट- विधानसभा सीट  : उम्मीदवार का...
Translate »
error: Content is protected !!