बेटियों से चलता है समाज, बेटियों के प्रति मानसिक सोच बदलने की जरुरतः डा. राज कुमार चब्बेवाल

by

सांसद ने गांव जियाण में बेटी बचाओ, बेची पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत नवजन्मी बच्चियों के जन्म दिवस समारोह में की शिरकत

होशियारपुर, 18 सितंबरः   जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ होशियारपुर-2 दया रानी की ओर से गांव जियाण के कम्यूनिटी हाल में बेटी बचाओ, बेची पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत नवजन्मी बच्चियों का जन्म दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम संजीव कुमार भी मौजूद थे।

       मुख्य मेहमान ने 10 नवजन्मी बच्चियों के नाम पर प्ले ग्राउंड जियाण में पौधे लगाए व इसके अलावा इन बच्चियों के नाम का केक भी काटा गया। सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि यह समूचा समाज हमारी बेटियों से ही चलता है। उन्होंने कहा कि जहां हमें बेटियों को बचाने औऱ पढ़ाने की जरुरत है वहीं पुरुष समाज को अपनी मानसिक सोच को भी बदलने की जरुरत है ताकि हमारी बेटियां समाज में सुरक्षित रह सकें।

       सांसद ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग ने बेटियों के नाम पर पौधे लगाकर व अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली बेटियों को सम्मानित कर बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। इस दौरान पोषण माह के चलते कम लागत से तैयार होने वाले पौष्टिक गुणवत्ता वाले पकवानों का भी स्टाल लगाया गया था।

       इस मौके पर सी.डी.पी.ओ भूंगा जसविंदर कौर, सी.डी.पी.ओ होशियारपुर-1 रविंदर कौर, एस.एम.ओ मनप्रीत सिंह बैंस, पूर्व सरपंच परमजीत कौर, रविंदर कौर, अर्शदीप कौर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब

जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी डरने वालों में नहीं : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी – डॉ. संदीप पाठक

लुधियाना : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी बताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!