बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसका वीडियो भी बनाया. वहीं अब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शख्स ने बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे सजा दी. इसके बारे जब पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने मामले की जांच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता सुरजीत सिंह आरोपी है और उसकी पांच बेटियां हैं और प्रीत कौर बढ़ी बेटी थी. आरोपी ने अपनी ही बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की. आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के हाथों को बांध कर उसे नहर में फेंक दिया जिसकी वायरल वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म : एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है. सुरजीत सिंह ने आरोप कबूलते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी प्रीत कौर को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा. वहीं लड़की प्रीत कौर की नहरों में तलाश जारी है. दो दिन पहले आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन :  एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में वीडियो भी सामने आई थी और आगे की जांच की जा रही है. आरोपी ने अपनी बेटी के नाजायज संबंध होने के शक में उसके हाथ बांध कर उससे नहर में फेंक दिया जिसका वायरल वीडियो भी सामने आई है. पुलिस को आरोपी के रिश्तेदार ने ही इस बारे में बताया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना...
article-image
पंजाब

किरती किसान युनियन ने  गांव चक्क गुरू, घागों गुरू रूडक़ी खास, थाना, देनोवाल कलां में कृषि कानूनों की प्रतिया जलाई

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोेचे के आहावान पर लोहड़ी के मौक पर किरती किसान युनियन दुारा गांव चक्क गुरू, घागों गुरू रूडक़ी खास, थाना, देनोवाल कलां में कृषि कानूनों की प्रतिया जलाई और केंद्र सरकार...
पंजाब

कर्नल से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, क्या बोले लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा?

पटियाला  :  पंजाब के पटियाला शहर में पंजाब पुलिस के कर्मियों पर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। अब हमले को लेकर पश्चिमी कमान मुख्यालय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
Translate »
error: Content is protected !!