बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

by

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया जब ऑडिट टीम ने जांच के दौरान वित्तीय गड़बड़ियां पकड़ी। फिलहाल निलंबित सोसाइटी सचिव के खिलाफ अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया की स्वर्ण चन्द अध्यक्ष बदोली को-आपरेटिव ऐग्रीकल्चर सर्विस सोसाईटी लिमिटड गांव व डा. वदोली तहसील व जिला ऊना की शिकायत पर श्री विपन कुमार पुत्र श्री कृष्ण मुरारी वासी गांव व डा. वदोली तहसील व जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज़ हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज़ करवाया कि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ ऊना व प्रबन्धक कमेटी द्वारा करवाए गये विशेष आडिट व वर्ष 2022 से 2024 के वार्षिक आडिट के अंकेक्षण द्वारा प्रस्तुत किये गए। अवशेष पत्र के मध्यनजर सभा के कार्यकलापों में गम्भीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई। उपरोक्त वर्षों के अंकेक्षण के उपरान्त यह पाया गया कि निलंबित सचिव श्री विपन कुमार दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बदोली सचिव के पद पर रहते हुये वर्ष 2000 से 08.08.2024 तक जाली दस्तावेज तैयार करके कुल 4,84,52,730.69 रूपये का गवन किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ कर रिकॉड क़ो कब्ज़े में जल्द लेकर जांच शुरू किये जाने की जानकरी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सार्वजनिक पुस्तकालय मनहुता का किया लोकार्पण – ग्राम पंचायत मनहुता में बनेगा विश्राम गृह 50 लाख की राशि होगी व्यय

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत मनहुता के कार्यलय भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के पंदोआ में 03 से 09 मार्च तक होगा चैंपियनशिप का आयोजन : एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला, फरवरी 23 – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। यह प्रतियोगिता सुन्नी तहसील के पंदोआ क्षेत्र में 3...
article-image
पंजाब

खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!