मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत डघाम स्कूल में बच्चों के मुकाबले आयोजित

by

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर तथा मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत आज सरकारी हाई स्कूलडघाम में विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए। इस मौके संबोधित करते मा. हरदीप कुमार ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर तथा देश की आजादी में डाले गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों के पेंटिंग, सुंदर लेखनी, कविता उच्चारण, भाषण आदि के मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर बच्चों को शपथ भी ग्रहण करवाई गई। आज करवाई गई गतिविधियों से विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया तथा देश की संस्कृति से जुड़ने का और जानने का आनंद उठाया। इस अवसर पर मा. हरदीप कुमार के अलावा अध्यापकगण जितेंद्र कुमार, ज्योतिका लद्धड़, वरिंदर कौर, अंशु राणा, ज्योति शर्मा आदि व समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 अगस्त से हेड ऑफिस मोहाली में पक्का मोर्चा : अगर मैनेजमेंट और चेयरमैन ने 15 अगस्त, 23 तक कोई समाधान नहीं निकाला

गढ़शंकर :  पंजाब जलस्रोत कार्पोरेशन रिटायर कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की मासिक बैठक शिंगारा राम भजल की अध्यक्षता में बस अड्डा में हुई।  जिसमें 8 अगसत , 2023 को सर्कल होशियारपुर में हुई बैठक के...
article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
article-image
पंजाब

6 गिरफ्तार : 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

अमृतसर – पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियारों की तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 310 ग्राम नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस चौकी बीनेवल में पदस्थ एएसआई...
Translate »
error: Content is protected !!