नशे की गंभीर समस्या पर सांसद तिवारी ने जताई चिंता – नशे के सौदागरों पर हो सख्त कार्रवाई : सांसद तिवारी

by

सांसद तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा
गढ़शंकर, 28 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मेघोवाल और गोंदपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होने जनसभाओं को संबोधित करने सहित लोगों की समस्याओं को भी जाना।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने और उनका हल निकालना में विश्वास करते हैं। इसके तहत वह गांवों में जाकर ना सिर्फ लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट भी जारी कर रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान उन्होंने विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वालों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि विकास जमीनी सर पर दिखना भी चाहिए। उन्होंने जहां नशे की गंभीर समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए इसके सौदागरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी के साथ ही सरकार को युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मुहैया करवाने को भी कहा, ताकि युवा पीढ़ी का विदेशों की तरफ बढ़ रहा रुख मोड़ा जा सके।
इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि पहली बार कोई सांसद केंद्रीय नेता होने के बावजूद व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर हल्के के गांव – गांव पहुंच रहे हैं और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। जिन्होंने राज्य में काग्रेस की सरकार होने के दौरान भी विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास करवाया और अब अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं।
जहां अन्य के अलावा, सरपंच अमरजीत कौर, सरपंच जोगिंदर सिंह, सरपंच इंदरपाल, रछपाल सिंह, जनक दुलारी, फूला सिंह लंबड़दार, परमजीत सिंह, बारा सिंह बैंस, कुलविंदर कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, राणा जसबीर, तरलोचन गोंदपुर पंच, मास्टर सज्जन सिंह, रछपाल सिंह पाली, बॉबी गोंदपुर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेंटर ने खो दिए थे दुर्घटना में अपने दोनों हाथ : गंगाराम अस्पताल में चमत्कार- डेड घोषित की जा चुकी एक महिला की वजह से पेंटर को मिले फिर से हाथ

नई दिल्ली :  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल की दुनिया में बहुत बड़ा चमत्कार हुआ है। इस अस्पताल में दिल्ली का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया है। 45 वर्षीय सख्स के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
article-image
पंजाब

भूरी वाले गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन में बसंत पंचमी का त्यौहार उत्साह से मनाया

गढ़शंकर: सत्गुरू भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय) के मौजूदा गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालों के संरक्षण के नेतृत्व में ईलाका बीत में चल रहे एमबीबीजीआरजीसी गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन मानसोवाल में...
Translate »
error: Content is protected !!