उपायुक्त चंबा ने किया बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने रविवार को बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण किया तथा इन संस्थानों में रह रहे बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं तथा संस्थाओं की व्यवस्था संबंधी प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बालिका आश्रम चिल्ली में रहने वाली बच्चियों से एक-एक कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल कूद संबंधी विषयों पर विस्तृत बातचीत की। उपायुक्त ने ऑनलाइन क्लासेस तथा बच्चियों की भविष्य योजना के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात उपायुक्त ने बाल आश्रम साहो में पहुंच कर वहां रहने वाले बच्चों से बातचीत कर उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को विभाग द्वारा उन्हें मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं बारे स्वयं ज्ञान होने पर बल दिया । मुकेश रेपसवाल ने इन संस्थानों में निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी के दृष्टिगत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार के अलावा बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम : शिवराज व वसुंधरा को साधने के लिए मिलेगा शीर्ष नेतृत्व, दोनों नेता दिल्ली में मौजूद

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भाजपा नेतृत्व आज यानी सोमवार को दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। सूत्रों ने जानकारी दी...
article-image
पंजाब

खुलासा, 538 किलो मीटर सड़क जमीन पर गायब : जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि...
article-image
पंजाब

“Let the Punjabi Flag Fly

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 15 : The newly composed song “Let the Punjabi flag fly high across the world” by internationally acclaimed writer, lyricist, and journalist S. Ashok Bhora has become a hot topic...
Translate »
error: Content is protected !!