अपनी गाड़ी में बैठाकर खनन माफिया को कार्यालय क्यों लाते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सुक्खू सरकार के नाकामियों के 2 साल के पूरे होने के अवसर पर कुल्लू में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश भर के क्रशर बंद कर दिए गए और सिर्फ अपने मित्र का ही क्रशर चलने दिया।

उन्ही क्रशर से पूरे प्रदेश को सप्लाई हुई और करोड रुपए के वारे- न्यारे हुए। जब आपदा के समय पूरे प्रदेश में भवन निर्माण सामग्री की सख्त आवश्यकता थी, उस समय सरकार के इस निर्णय की वजह से प्रदेश के लोगों को भवन निर्माण की सभी चीज 5-5 गुना महंगे दामों पर खरीदनी पड़ी। लोगों ने शिकायत की और जांच हुई तो मामले से जुड़े लोग पकड़े गए। पकड़े गए खनन माफिया के साथ मुख्यमंत्री की वीडियो भी खूब वायरल हुई। खनन माफिया को मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में बैठाकर मुख्यमंत्री कार्यालय लाते हैं। आज प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री खनन माफिया को अपनी गाड़ी में बैठाकर क्यों घुमाते हैं?

नेता प्रतिपक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2 साल के कार्यकाल के पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है और उस जश्न में करोड़ों रुपए खर्च करने की योजना बना रही है। लेकिन प्रदेश के लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि वह किस बात का जश्न मना रही है? क्या सरकार हिमाचल ऑन सेल का जश्न मना रही है? क्या लोन लेने की लिमिट खत्म करने का जश्न मना रही है। प्रदेश की देश भर में किरकिरी करवाने का जश्न मना रही हैं? क्या बिजली, पानी राशन सब महंगा करने का जश्न मना रही है? लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर करने का जश्न बना रही है? क्या डेढ़ लाख नौकरियां समाप्त करने का जश्न मना रही है? क्या हज़ार से ज़्यादा संस्थान को बंद करने का जश्न मना रहे हैं? पंद्रह हज़ार से ज़्यादा लोगों को नौकरियों से निकालने का जश्न मना रही है?


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता आती जाती रहती है लेकिन कांग्रेस के लोगों के दिमाग में सत्ता चढ़ गई है और इसका खामियाजा पूरा प्रदेश उठा रहा है। महज 2 साल के कार्यकाल में सरकार और सरकार के सहयोगी भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। प्रदेश भर में हर जगह मुख्यमंत्री के मित्रों के द्वारा प्रायोजित भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश सरकार ने आपदा से त्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने में भी हद दर्जे का भ्रष्टाचार किया है। लोगों से आपदा के नाम पर चंदा वसूलने से लेकर आपदा राहत बांटने के नाम पर दर्जे का भ्रष्टाचार एवं पक्षपात हुआ। प्रभावित परिवारों को पहुंचाने के बजाय प्रभावित परिवारों को राहतपहुंचाई गई। पार्टी के लोगों को चिन्हित कर करके लाभ दिए गए या लाभ देने से रोका गया। आज नहीं तो कल सरकार की इस अराजकता का2024 हिसाब होगा। प्रदेश के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में सुक्खू सरकार की नाकामियों को लेकर अपना मत जाहिर कर दिया है।

opसरकार की इसी नाकामी के कारण प्रदेश के लोगों ने हिमाचल प्रदेश की 68 में से 61 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस हराया। हारने वालों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई बड़े मंत्री और सीपीएस के हलके भी शामिल हैं। आने वाले वक्त में कांग्रेस के नेताओं मंत्रियों और विधायकों को और भी बुरे दिन देखने हैं। प्रदेश के लोग सड़क चौराहों पर सरकार से उनकी 10 गारंटियों का हिसाब मांगेंगे तो न ही मुख्यमंत्री का झूठ कम आएगा और नहीं विधायकों की जनता से बचकर चलने की तरकीब।
आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक  लोकेंद्र कुमार, कुल्लू विधान क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव बर्षा ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी ठाकुर,मीना ठाकुर,अर्चना ठाकुर,आदित्य विक्रम सिंह,राहुल सोलंकी, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, रेखा गुलेरिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, जिला भाजपा प्रवक्ता सौरव भारद्वाज, रुक्मणि जोशी,जिला पार्षद सदस्य मीणा ठाकुर,रुक्मणि देवी, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनेश ठाकुर, जिला भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री, जिला के सभी मोर्चों एवम् प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विधायक चैतन्य शर्मा की नाराजगी : बैठकों में न आने वाले अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को कहा

गगरेट : पंचायत समिति की बैठकों को लेकर लापरवाह रवैया दिखाने वाले अधिकारियों के प्रति विधायक चैतन्य शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से ऐसे अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम शुल्क, बेहतर सुविधाएं… युवाओं के लिए किफायती खेल केंद्र साबित हो रहा ऊना का इंडोर स्टेडियम

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई :  आधुनिक खेल सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होने से ऊना का इंडोर स्टेडियम जिले के युवाओं के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है। बैडमिंटन कोर्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराहे मंडी जिला प्रशासन के प्रयास ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य की प्रशंसा

मंडी, 3 नवंबर। मानसून उपरांत गतिविधियों की समीक्षा को लेकर मंडी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने जिले में ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य के...
Translate »
error: Content is protected !!