बेरोजगार युवतियों को ब्यूटी पार्लर का मिला प्रशिक्षण : कटिंग टेलरिंग तथा मधु मक्खी पालन की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

by
धर्मशाला, 30 दिसंबर। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभागियों का मागदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवाओं तथा युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए बैंक की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से नियमित तौर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक गरिमा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगडा की 55 महिला प्रशिक्षणाथियों ने भाग लिया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रशिक्षणार्थियों ने स्किल डेवलपमेंट के साथ जूट बैग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की है।
उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से शीघ्र ही दस दिवसीय डेयर फार्मिंग, तीस दिवसीय कटिंग टेलरिंग, दस दिवसीय मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट काॅलेज ओडिटोरियम सिविल लाईन धर्मशाला, पी0 एन0 बी0 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा मे संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक गरिमा के मोबाइल नंबर 9418883050 एवं आफिस नंबर 01892227122 पर संपर्क कर सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार बनी चैंपियन – हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगोट स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार, घर-घर दीप जलाने का किया आह्वान – बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 22 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
Translate »
error: Content is protected !!