बे-मौसमी बारिश के कारण रबी फसल को हुए नुक्सान की रिपोर्ट शीघ्र भेंजे अधिकारी – उपायुक्त

by

ऊना, 2 मई – सूखे और बे-मौसमी बारिश के चलते जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रबी की फसल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत उपायुक्त राघव शर्मा ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पटवारियों को भी निर्देश दिए की वे कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारिेयांे को साथ लेकर फील्ड में जाए और फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र भेजे ताकि प्रभावित हुए किसानों/बागवानों को फसल बीमा योजना के आधार पर मुआवज़ा प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में 15,804 किसानों ने रबी की फसल का बीमा करवाया है। उन्होंने कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुतः स्थिति बारे अवगत करवाएं।
उपायुक्त ने बताया कि सुखे और बे-मौसमी बारिश के चलते कृषि क्षेत्र में 26.59 करोड़ रूपये की फसलों के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्हांेने बताया कि जिला में लगभग 35 हज़ार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल रोपित की गई थी जिसमें से लगभग 10 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र बारिश से प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रभावित हुए क्षेत्र में कुल 11 हज़ार मिट्रिक टन गेहूं उत्पादन का नुक्सान हुआ है।
राघव शर्मा ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में फलदार पेड़-पौधों को 18.25 लाख रूपये का नुक्सान हुआ जिसमें 2,250 किसान प्रभावित हुए हैं।
इस मौके पर डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, बागवानी उप निदेशक संतोष कुमार बक्शी, राजस्व विभाग के पटवारी, समस्त विषयवाद विशेषज्ञ, एपीएमसी सचिव भूपिंद्र सिंह, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान : मुझे शौक्ड लगा क्या उनका मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली को नया सीएम भी मिल गया है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने किया धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान शनिवार को पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला...
Translate »
error: Content is protected !!