बैंकों को भेजे गए 30 उम्मीदवारों के 258.8 लाख रुपए के ऋण केस: अरुण कुमार

by

जिला उद्योग केंद्र में लगाया गया प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना संबंधी जागरुकता कैंप
होशियारपुर, 30 दिसंबर: जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना संबंधी जागरुकता कैंप लगाया गया। इस जागरुकता कैंप में 30 उम्मीदवारों के 258.8 लाख रुपए के ऋण केस मंजूर कर अलग-अलग बैंकों को भेजे गए। उन्होंने बताया कि इस कैंप को लेकर लोगों काफी उत्साह देखने को मिला और करीब 80 नौजवानों ने इस जागरुकता कैंप में भाग लिया।
जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि जागरुकता कैंप में आए नौजवानों को स्कीम संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व बताया गया कि कोई भी बेरोजगार उद्यमी अपना स्व रोजगार शुरु करने के लिए इस स्कीम के अंतर्गत ऋण लेकर अपना काम शुुरु कर सकता है। उन्होंने बताया कि सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपए के प्रोजैक्ट का व उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख रुपए का ऋण जिले की अलग-अलग बैंकों से इस स्कीम के अंतर्गत दिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में काम करने वाले सामान्य वर्ग के उद्यमियों के लिए 15 प्रतिशत, रिजर्व वर्ग एस.सी, बी.सी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग व्यक्तियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी पर व ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत, रिजर्व वर्ग एस.सी, बी.सी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग व्यक्तियों को 35 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है।
अरुण कुमार ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लाभार्थी की ओर से 10 प्रतिशत व रिजर्व वर्ग के लाभार्थी की ओर से 5 प्रतिशत अपना मार्जन लगाना होता है। जागरुकता कैंप में आए नौजवानों की ओर से अपना कारोबार शुरु करने संबंधी जानकारी दी गई व इस स्कीम संबंधी जानकारी ली गई। कैंप में आए नौजवानों के ऋण प्रार्थना पत्र आनलाइन पोर्टल पर भरवाए गए व मौके पर ही इन प्रार्थना पत्रों की सकरुटनी करते हुए अलग-अलग बैंकों को भेज दी गई।
इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, इकबाल सिंह, ओंकार सिंह, गुरजीत सिंह, पवनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर कैबिनेट मीटिंग में होगा पुनर्विचार …पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस : सीएम सुक्खू ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स  और पेट्रोल-डीजल पर प्रस्तावित सेस  का मुद्दा जमकर गरमाया प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के तीखे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला विवाद का सज्जन अंत …जादू की झप्पी…एक सॉरी… फिर गले लगकर मिटाई कड़वाहट

डॉ. राघव व अर्जुन ने पेश की पश्चाताप और सम्मान की मिसाल प्रदेश सचिवालय में लिखी गई भाईचारे की नई इबारत एएम नाथ। शिमला :  कभी-कभी एक ‘सॉरी’ और एक ‘गले मिलने की गर्मजोशी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

2 अभ्यर्थी निकले भाग , पुलिस ने 1और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा – पेपर लीक होने की आशंका : 1 घंटे तक OMR शीट पर पकड़े गए कई अभ्यर्थियों नहीं लगाया था एक भी सवाल के जवाब पर टिक

एएम नाथ । शिमला : नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे...
article-image
पंजाब

पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!