बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया नामांकन: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही आप : हरजोत बैंस

by

रोहतक, 12  सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने नामांकन किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में जनसभा को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला।   इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

वहीं, हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के सवाल को टालते हुए बैंस ने कहा कि हम बांटने की राजनीति नहीं करते। जब उनसे पूछा गया कि यह तो हरियाणा के लोगों की जीवन रेखा का प्रश्न है तो उन्होंने कहा कि हम लोगों को जवाब दे देंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल आज इसीलिए जेल में हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, अच्छे अस्पताल दिए और बिजली व पानी मुफ्त दिया। इसलिए इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर गारंटी की सरकार बनानी है और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की सरकार बनानी है। इस बार काम करने वाली सरकार बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 1 मार्च : एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख में एएसआई रछपाल सिंह थाना गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप में अस्सी युवाओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर: गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप लगाया गया। जिला रैड क्रास सुसायिटी के नेतृत्व में समूह गांव वासियों के सहयोग दुारा लगाए कैंप में अस्सी युवाओं...
article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया : पवन कटारिया ने सैनिक प्रशोतम सिंह राणा की शहादत की दी जानकारी

गढ़शंकर, 25 सितंबर : सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया। इस मे आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सभी योद्धाओं व शूरवीरों को याद किया गया और...
Translate »
error: Content is protected !!