बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत दो घायल

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि टेपा गांव के पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। गंतव्य से कुछ ही दूरी पर कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान राजेन्द्र पुत्र जगत राम, गांव बाहला, पम्मी पुत्र नरेण सिंह, गांव बाहला व सचिन पुत्र किशन, गांव चण्डरू, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अमर सिंह पुत्र कांशी, गांव टेपा, डाकघर देवीकोठी, धर्म सिंह पुत्र मान सिंह, गांव सत्यास, डाकघर तरेला, तहसील चुराह शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र : प्रश्नकाल और शून्यकाल पहले दिन नहीं हो पाया

विधानसभा सत्र के पहले दिन नहीं हुआ प्रश्नकाल और शून्यकाल विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका। नियम 67 के तहत लाए गए काम रोको प्रस्ताव के चलते सारा काम...
Translate »
error: Content is protected !!