बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

by

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वही माजरा खाप, कंडेला खाप ने भी बयान जारी कर कहा कि रविवार शाम तक यदि सरकार ने बैरिकेड्स नही हटाई तो सोमवार सुबह जिले की सभी खाप और पंचायतें बैरिकेड्स हटा देंगी और पंजाब के किसानों का साथ देंगी।

किसान दिल्ली पहुंचे होते अगर :   माजरा खाप ने किसान संगठनों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी किसान संगठनों को दिल्ली कूच की एक साथ कॉल करनी चाहिए थी। यदि सभी एक साथ कूच करते तो ऐसी नौबत नहीं आती और किसान अब तक दिल्ली पहुंचे होते।

जवान और किसान आमने-सामने किया :  जुलाना की नई अनाजमंडी में शनिवार यानी 17 फरवरी को नंदगढ़ बारहा की बैठक प्रधान होशियार सिंह दलाल की अध्यक्षता में हुई। दलाल ने कहा कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ हैं। अगर सरकार ने रविवार को होने वाली बैठक में किसानों की मांगें न मानी तो वह पंजाब बॉर्डर पर जुटेंगे। सरकार जवान और किसान को आमने-सामने खड़ा कर रही है।

उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी किसानों का हक है और उसे वह लेकर रहेंगे। किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाना निराशाजनक है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करें नहीं माना तो हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के साथ मिलकर पहले पंजाब के बॉर्डर पर जाएंगे और वहां से पंजाब के किसानों को साथ लेकर दिल्ली जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के नए डीजीपी IPS डा. अतुल वर्मा नियुक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 1991 बैच के IPS अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा को हिमाचल पुलिस का नया DGP नियुक्त कर दिया है। इस बाबत आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
पंजाब , समाचार

सीमा रानी का हत्यारा उसका प्रेमी निकला, सड़ी अवस्था में मिला था शव

 गढ़शंकर – गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर लधेवाल गुरुद्वारा के पीछे नग्न अवस्था में मिले महिला के शव जो बरसाती चो में मिला था के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती–लाहौल रोड को मिलेगी नई दिशा : डॉ. जनक राज

कुगती दर्रे के नीचे बनेगी सुरंग एएम नाथ। चम्बा :  कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के ताजा फैसले ने हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल क्षेत्र में विकास की...
Translate »
error: Content is protected !!