धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा – राजेश्वर गोयल

by

हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के प्रबंधक निदेशक ने धान खरीद केन्द्र धौलाकुंआ और पांवटा साहिब का दौरा किया

नाहन, 28 अक्तूबर। हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और धौलाकुंआ और पावंटा साहिब की दोनों मण्ड़ियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु धान खरीद केन्द्रों में समूची व्यवस्था की गई है।
हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं और पांवटा साहिब के दौरे के अवसर पर यह जानकारी प्रदान की है।
प्रबंधक निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों जैसे कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ भी धान खरीद से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की।
राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य 48 घण्टे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाला जा रहा है तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है है कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
प्रबन्ध निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं व पांवटा साहिब में किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना व उसके निवारण हेतू निगम एवं कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी दिये। उन्होंने खरीद केन्द्रों में धान की सफाई हेतू झरनों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य ज़रूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृषि उपज विपणन समिति के उच्च अधिकारियों से भी बात की।
अपने प्रवास के दौरान प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने चावल की मिलों का भी दौरा किया तथा उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और साथ ही निर्देश दिये कि धान से चावल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से निश्चित समय अवधि में पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस बार सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार धान से चावल बनाने के उपरान्त चावल को ‘‘फोर्टिफाई’’ किया जा रहा है, जिसके तहत चावल में सरकार द्वारा निर्धारित पोषक तत्वों को मिलाकर आम जनता को उपलब्ध करवाया जा सके।
हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के मण्डलीय प्रबन्धक सोलन विजय शर्मा तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक नाहन हुसन कश्यप व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नाहन में 4 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर- विधायक अजय सोलंकी

नाहन में 3.78 करोड़ की लागत से निर्मित पार्किंग का किया लोकार्पण नाहन 25 फरवरी। नाहन नगर परिषद क्षेत्र में चालू वित् वर्ष के दौरान लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके – अनुराग सिंह ठाकुर

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य ऊना, 17 जुलाई – केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब...
Translate »
error: Content is protected !!