बॉर्डर पर चल रही थी गोलियां, 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने फौजियों तक पहुंचाई चाय और लस्सी : सेना ने Operation Sindoor’ के सबसे युवा नागरिक योद्धा के रूप में सम्मानित

by
चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के बीच एक बेहद प्रेरणादायक कहानी पंजाब के फिरोजपुर जिले से सामने आई, जहां 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों की सेवा कर सभी का दिल जीत लिया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, जब सीमा से महज दो किलोमीटर दूर तारा वाली गांव में गोलियों की आवाजें गूंज रही थीं, तब श्रवण सिंह ने सैनिकों के लिए पानी, चाय और लस्सी पहुंचाने का बीड़ा उठाया। चौथी कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे ने बिना किसी के कहे, स्वेच्छा से जवानों की मदद करनी शुरू की।
सेना ने बहादुरी को किया सम्मानित
7वीं इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल रंजीत सिंह मानराल ने श्रवण की साहसिक सेवा को देखकर उसे विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की देशभक्ति पूरे देश के लिए प्रेरणा है। वहीं श्रवण ने कहा कि मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं, ताकि देश की सेवा कर सकूं। उसके पिता ने गर्व से कहा कि सैनिक भी उसे बहुत प्यार करते थे, हमें उस पर गर्व है।
भारतीय वायु सेना ने आतंकी ठिकानों पर किया था हमला
बता दें कि 7 मई को, भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर रात में हमले किए। ये हमले कुल नौ ठिकानों पर किए गए। इनमें बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां में सरजल, कोटली में मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल कैंप शामिल थे। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।
पहलगाम हमले के बाद दिया था करारा जवाब
इसके अलावा, मुरीदके में मरकज तैयबा, बरनाला में मरकज अहले हदीस और मुजफ्फराबाद में शवाई नाला कैंप पर भी हमले किए गए। ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कोटली में मकाज राहील शाहिद और सियालकोट में मेहमोना जोया पर भी हमले हुए। ये दोनों ठिकाने हिजबुल मुजाहिदीन के थे। इन नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान के अंदर थे और पांच पीओके में। इन हमलों के जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए और तीन दिनों तक लगातार सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने बाल आश्रम मैहला के बच्चों कों गर्म कमल तथा फल बाँटे 

 नव वर्ष की भी बच्चों को दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त एवम् अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी चंबा श्री अपूर्व देवगन व अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता देवगन ने साथ...
article-image
पंजाब

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर : डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्री

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर है / डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्र होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जुलाई मनुष्य मूलतः एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए वह समाज या समूह में रहना पसंद करता है। आदिकाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!