ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स 5 अगस्त से आर. सेटी में निःशुल्क होगा शुरू

by

होशियारपुर, 28 जुलाई :  जिला परिषद परिसर, सिविल लाइन्स, होशियारपुर में स्थित पी.एन.बी. आर. सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स 5 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक राजिंदर कुमार भाटिया ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड की एक प्रति, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की प्रतियां और एससी/बीपीएल प्रमाण पत्र, यदि कोई हो, तो 5 अगस्त तक संस्थान में जमा करके पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क है, जबकि संस्थान में दोपहर का भोजन व चाय बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करायी जाती है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और प्रशिक्षुओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01882-295880 या 9872759614, 9463284447, 8968846446 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार को एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं करने देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आठ लाख से अधिक राशन...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौक में माता की भव्य चौंकी का आयोजन, हजारों लोग हुए नतमस्तक

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौक में वार्षिक चौंकी का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सतीश, राहुल लाडला शेरगढ़ व कमल गिल चब्बेवाल वालों ने मां की...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रभारी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की तैयारी : अध्यक्ष बनने की जोर अजमायश में कई दावेदार; किसे मिलेगी जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। शकीद अहमद, हरीश रावत के बाद भूपेश बघेल ऐसे तीसरे नेता...
article-image
पंजाब

जिंदगी को हां, नशे को ना’ : जन सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त करने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ करवाए गए जिला स्तरीय खेल में आयोजन में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत नशे के चंगुल में फंसे नौजवानों को नशे...
Translate »
error: Content is protected !!