ब्लाक स्तर पर 26 से आरंभ होंगी कार्यशालाएं, आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे वालंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

by
हमीरपुर 19 फरवरी। किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार की जाएगी और इन वालंटियर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आने वाले तीन वर्षों के दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10-20 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में इनकी सेवाएं ली जा सकें।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर के वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने के लिए जिला के सभी विकास खंडों में 26 फरवरी से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के लिए पंचायत प्रधानों, अन्य जनप्रतिनिधियों, सचिवों, आशा वर्करों और अन्य युवाओं को नामित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि युवा स्वयंसेवियों की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की एक प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क किया जा सकता है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लगभग 1190 स्वयंसेवियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आपदा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की क्षमता एवं भागीदारी को बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से आयोजित की जाने वाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सर्च एवं रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से इस इन कार्यशालाओं में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पंचायत स्तर तक एक सुनियोजित एवं प्रभावी तंत्र विकसित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कर दी अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 करोड़ रुपए में गगरेट विधानसभा सीट का टिकट बेचने के आरोप : जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वह ऐसे ही आरोप लगा देते

गगरेट : ऊना जिले की गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कांग्रेस द्वारा गगरेट विधानसभा सीट का टिकट 14 करोड़ रुपए में बेचने के आरोप लगा कर चुनावी माहौल में गरमाहट पैदा...
हिमाचल प्रदेश

रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना-जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा के उप प्रधान सुखदेव व पूर्व प्रधान अजय शर्मा का बयान

ऊना, 4 फरवरीः जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टीहरा के एक घर तक सड़क सुविधा न होने के वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा...
Translate »
error: Content is protected !!