बढ़ेड़ा और बसाल में इफको ने रोपित किए नीम के पौधे

by

ऊना- ऊना उपमंडल के गांव बसाल में आज इफको की ओर से नीम के पौधे रोपित किए गए और किसानों को भी पौधारोपण हेतु निशुल्क नीम के पौधे वितरित किए गए। यह जानकारी देते हुए इफको के मुख्य क्षेत्र प्रबन्धक भुवनेश पठानिया ने बताया कि इससे पूर्व हरोली उपमंडल के गांव बढ़ेड़ा में किसान सभा व नीम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को नेनो यूरिया के उपयोग की जानकारी भी दी।
भुवनेश पठानिया ने बताया कि इफको तरल यूरिया न केवल पर्यावरण हितेषी है बल्कि इसके उपयोग से किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी और देश को यूरिया आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष केंद्रीय सरकार द्वारा उर्वरको पर 80000 करोड़ रुपये से अधिक अनुदान किसानों को दिया जाता है जिसमे यूरिया का ही 40000 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान है।
कार्यक्रम में किसानों को इफको तरल यूरिया के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 कनाल में खेती भूमि में इफको नेनो तरल यूरिया आधा लीटर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे किसान 15 लीटर पानी यानी 1 पंम्प में 50 मिलीलीटर के हिसाब से किसी भी फसल में स्प्रे के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं और इससे परंपरागत यूरिया का उयोग 50 फीसदी कम कर सकते है। उन्होंने बताया कि नेनो तरल यूरिया के प्रयोग से पैदावार भी 10 फिसदी तक ज्यादा होगी और खर्च भी घटेगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा के प्रधान अजेय कुमार व उपप्रधान देवी सिंह, सहकारी सभा बढ़ेड़ा के प्रधान कश्मीर सिंह, 50 से अधिक प्रगतिशील किसानों सहित अन्य उपस्थित रहे।
-000-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर बम हमले में दो आरोपी गिरफ्तार : बिश्नोई-आईएसआई लिंक का संदेह – आतंकी हैप्पी पासिया ने पूरे हमले की जिम्मेदारी ली

जालंधर : पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास के बाहर मंगलवार तड़के एक विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उस समय घर के अंदर मौजूद कालिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सप्लाई प्रभावित इसलिए बिना उबाले न पिए : जयराम ठाकुर

शिल्लीबागी, थनूटा और केल्टी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बांटी राहत सामग्री आपदा प्रभावितों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे लोगों और संस्थाओं का जताया आभार एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला प्रशासन की प्रेरणादायी पहल… सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. ऊना जिले में सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को अब जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगा। यह जानकारी उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!