भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए 8 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा सफाई अभियान: कोमल मित्तल

by

अभियान में हिस्सा लेने के इच्छुक 6 फरवरी तक मोबाइल नंबर 80549-34009 पर करवाएं रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 02 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि 8 फरवरी से 24 फरवरी तक होशियारपुर शहर के बीच से गुजर रहे भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगर निगम, वन विभाग, ड्रेनेज विभाग, एन.एस.एस. वालंटियरों, सिविल सोसायटियों, एन.जी.ओज व अन्य वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इस अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों, एन.जी.ओज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत भंगी चोअ की दोनों साइडों पर पड़े कूड़े को साफ करने के बाद पौधे लगाए जाएंगे, जिससे शहर के अक्स में सुधार होगा व वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने डी.एफ.ओ. होशियारपुर अमनीत सिंह को निर्देश दिए कि सफाई अभियान के साथ-साथ वन विभाग की ओर से चोअ के किनारों पर पौधारोपण करवाया जाए। उन्होंने सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी को इस सफाई अभियान संबंधी पूरा खाका व जरुरत का साजो सामान तैयार करने संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित बनाए कि सफाई अभियान के दौरान किसी चीज की कोई कमी न रहे। उन्होंने नगर निगम व ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई अभियान से पहले भंगी चोअ का एक बार संयुक्त दौरा कर सफाई संबंधी योजना तैयार करें।
कोमल मित्तल ने होशियारपुर वासियों, शहर की अलग-अलग सोसायटियों, एन.जी.ओज, रेसीडेंस वेलफेयर सोसायटियों, स्कूलों व कालेजों को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करें ताकि हम अपने शहर को साफ सुथरा बना सकें। उन्होंने कहा कि पार्षदों के सहयोग के बिना इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता, इस लिए वे भी इसमें हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाग लेने के लिए संस्थाएं, एन.जी.ओज आदि 6 फरवरी तक फोन नंबर 80549-34009 पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाना यकीनी बनाएं। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी व एन.जी.ओज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
किस दिन कहां चलेगा अभियान :
08 फरवरी को ऊना रोड से नगर निगम कार्यालय तक, 09 व 10 को धोबी घाट से आदमवाल रोड तक, 11 व 12 को धोबी घाट चौक से शनिदेव मंदिर तक, 13 व 14 को नई आबादी से सुखियाबाद रोड पुल तक, 15 व 16 को शनिदेव मंदिर से भंगी पुल तक, 17,18 व 19 को सुखदेव सिंह चौक से आदमवाल पुली तक, 20 व 21 को भंगी चोअ पुल से स्लाटर हाउस तक और 22 से 24 फरवरी तक स्लाटर हाउस से टांडा रोड पुल तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने तीन साल बाद एक बार फिर महिलाओं से की वादाखिलाफी : भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को दी जा रही सम्मान राशि -निमिशा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में बोलते हुए कहा है कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा करने...
article-image
पंजाब , समाचार

दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चली : आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर , आईएएस का परिवार जब घर के अंदर मौजूद

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर के 2009 बैच के एक आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। जसिके बाद...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में महात्मा बुध के जन्मदिवस के मौके पर भाषण मुकाबले करवाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग द्वारा महात्मा बुध का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में विद्यार्थी महेश नाफरा बीए.बीएड. भाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया डबल झटका : पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को आज फिर जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ कर कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!