भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

by

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी जेसीबी मशीन लोड करके देहरा से चंडीगढ़ जा रही थीं। इस दौरान दूसरे नंबर की क्रेन सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। बाइक दुकान के अंदर गिरी और दुकानदार का नुकसान हुआ। इसके अलावा, क्रेन आगे चल रही क्रेन से टकराई और फिर रुकी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना के दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विपरीत दिशा से आ रहा एक एलपी ट्रक सड़क पर फंस गया, जिसके कारण दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया।
दुर्घटना के शिकार दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया और पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते जाम खुलने से लोगों को राहत मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस की जांच से तिलमिलाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता : जयराम का मुख्यमंत्री से सवाल कौन दे रहा इस्तीफा

हिमाचल कांग्रेस में ‘निपटाने’ का खेल शुरू : जयराम ठाकुर धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सरकार पर सीधा प्रहार” केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भविष्य और विजन पर भी रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की संबंध बनाने की डिमांड बिल्कुल सही : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर की ये टिप्पणी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति-पत्नी का एक केस आया था. पत्नी का कहना था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए. इस पर...
Translate »
error: Content is protected !!