भगवंत मान का पंजाब विधान सभा में चर्चित अंदाज़ मुख्यमंत्री पद की गरिमा का अपमान : खन्ना

by

नशे में मुख्यमंत्री?, युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम हुई अर्थहीन : खन्ना :
होशियारपुर 2 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जो अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चित है वह बेहद निंदनीय है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान की उक्त हरकत मुख्यमंत्री पद की गरिमा का घोर अपमान है। खन्ना ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है जहाँ किसी भी राज्य की जनता अपने और अपने राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए जनप्रतिनिधियों को अपना वोट देकर असेंबली में भेजती है ताकि हर जनप्रतिनिधि पूरी जागरूकता और सजगता से जनता की आवाज उठाये परन्तु पंजाब के आप मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब विधानसभा में चर्चित अंदाज भारतीय लोकतंत और संविधान के साथ एक भद्दा मज़ाक है। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब से नशों को ख़तम करने के लिए जो युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम नाम का जुमला फेंका हुआ है उसकी असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। पंजाब से नशों को समाप्त करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा खुद ही नशे वाले चर्चित अंदाज में बात करने से युद्ध नशों के विरुद्ध मुहीम अर्थहीन हो चुकी है। खन्ना ने कहा कि राज्य की विधान सभा एक मंदिर के सामान होती है जहाँ किसी भी राज्य का भविष्य तय किया जाता है परन्तु भगवंत मान ने अपनी इस ओछी हरकत से पूरे देश में पंजाब को शर्मसार किया है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान को पंजाबवासियों सहित देश के कानून की धज्जियाँ उड़ने के लिए देशवासियों से भी माफ़ी मांगनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत...
article-image
पंजाब

Development works done on war

Former Chief Minister Channi today addressed a huge crowd of people at Maroli Brahmana, Sahari, Fuglana and Jejon. Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/November 14 :  Former Chief Minister and Jalandhar MP Charanjit Singh Channi today addressed a...
article-image
पंजाब

तिरंगे झंडे दुकानों एवं घरों पर लगाए : निमिशा मेहता ने अड्डा झुंगियां से हर घर तिरंगा की शुरुआत की

गढ़शंकर: भारत की आने वाली 75वीं आजादी की वर्षगांठ के संबंध में भाजपा द्वारा शुरु की गई घर-घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत हलका गढ़शंकर में भाजपा वर्करों द्वारा निमिशा मेहता की अगुवाई में अड्डा...
article-image
पंजाब

RTI reveals vacancies in the

False, and hollow health policies are undermining constitutional services/ Dhiman Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 09 : Truth, fairness, tolerance and knowledge are essential to strengthen public service. Development rests on quality and merit, and...
Translate »
error: Content is protected !!